- Advertisement -

India LPG Crisis: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को गैस संकट से मिली राहत, हजारों टन LPG से लदा ‘पाइक्सिस पायनियर’ पहुंचा कर्नाटक

देश में गैस की कमी के बीच राहत की खबर है। कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर अगले हफ्ते तक 72,700 टन LPG आने वाली है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और एक जहाज रविवार को पहुंच भी गया है।

3 Min Read

India LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर एशियाई देशों पर साफ दिख रहा है, जहां तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में भी एलपीजी की कमी महसूस की जा रही है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ‘पाइक्सिस पायनियर’ नाम का जहाज रविवार (22 मार्च) को बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर देश पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर आने वाले दिनों में और भी गैस की खेप पहुंचने वाली है। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 72,700 टन एलपीजी भारत पहुंचेगी, जिससे सप्लाई की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

- Advertisement -
Ad image

पहली खेप पहुंची, जल्द और LPG आने की उम्मीद

रविवार को LPG की सप्लाई की शुरुआत हो गई, जब एक बड़ा टैंकर भारत पहुंचा। इस जहाज में 16,714 टन गैस मौजूद है। ‘पाइक्सिस पायनियर’ नाम का यह टैंकर सिंगापुर के झंडे के साथ आया है और इसका कुल वजन 47,236 टन बताया जा रहा है। यह 14 फरवरी को नीदरलैंड के पोर्ट से रवाना हुआ था और अब एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए गैस उतारेगा। unloading के बाद यह जहाज सोमवार सुबह वापस लौट जाएगा।

विदेशों से लगातार बढ़ रही LPG सप्लाई

गैस की कमी को दूर करने के लिए अलग-अलग जगहों से LPG मंगाई जा रही है। 25 मार्च को ‘अपोलो ओसिएन’ नाम का टैंकर पोर्ट पर पहुंचेगा, जिसमें 26,687 टन गैस होगी। यह खेप इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के लिए उतारी जाएगी। वियतनाम का झंडा लिए यह जहाज वाडिनार बंदरगाह से रवाना होगा। इससे पहले ‘शिवालिक’ टैंकर को मंगलुरु आना था, लेकिन उसने अपना LPG माल वाडिनार में ही दूसरे जहाज को ट्रांसफर कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका से आएगी बड़ी LPG खेप

गैस सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए 29 मार्च को एक और टैंकर अमेरिका से करीब 30,000 टन LPG लेकर पहुंचने वाला है। यह खेप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए होगी। मंगलुरु स्थित HPCL प्लांट से इस गैस को बॉटलिंग यूनिट्स तक भेजा जाएगा और पाइपलाइन के जरिए बेंगलुरु सहित कई शहरों में सप्लाई की जाएगी। लगातार आ रही इन खेपों से जल्द ही गैस की कमी दूर होने की उम्मीद है।

Keywords: India LPG Crisis, New Mangalore Port LPG Supply, LPG Tanker India News, LPG Shortage India Update

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू