Kolkata Shanghai Connectivity Development: सोमवार सुबह से कोलकाता और चीन के शंघाई शहर के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इस नई सुविधा का उद्घाटन प्रतीक माथुर ने किया। अब दिल्ली के बाद कोलकाता भी ऐसा प्रमुख शहर बन गया है, जहां से यात्री सीधे शंघाई के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।
IndiGo और Air India ने अब बड़े भारतीय शहरों से शंघाई के लिए सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। कोलकाता और शंघाई के बीच यह नई कनेक्टिविटी उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास को तेज करेगी। साथ ही, कोलकाता एक अहम प्रवेश द्वार बनकर व्यापार और पर्यटन के अवसरों को भी बढ़ाएगा।
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती से पहले शुरू हुई यह सेवा
रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती से ठीक पहले शुरू हुई यह सेवा कोलकाता और शंघाई के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को फिर से मजबूत करती है। टैगोर 1924 से 1929 के बीच तीन बार शंघाई गए थे और वहां उनकी प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यह नई हवाई कनेक्टिविटी पूर्वी भारत और पूर्वी चीन के लोगों को करीब लाएगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और आपसी आवाजाही पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी।
6 साल बाद फिर शुरू हुई सीधी उड़ानें
भारत और चीन के बीच नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवा की शुरुआत पहली बार साल 2000 में हुई थी। लेकिन 2020 में कोविड-19 और सीमा पर तनाव के कारण ये सेवाएं बंद कर दी गईं। करीब छह साल तक यात्रियों को सीधी उड़ान नहीं मिली और उन्हें दूसरे शहरों के जरिए सफर करना पड़ा।
Keywords: Kolkata To Shanghai Direct Flight, India China Direct Flights, IndiGo, Air India

