- Advertisement -

गोवा अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामला, मुख्य आरोपी लुथरा बंधू लाए गए दिल्ली, गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया

गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लुथरा को दिल्ली लाया गया, गोवा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

3 Min Read

उत्तर गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले के मुख्य आरोपी गौरव लुथरा और सौरभ लुथरा को दोपहर दिल्ली लाया गया। एयरपोर्ट पर उतरते ही दोनों को गोवा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। गोवा पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद लुथरा बंधुओं को दिल्ली के पाटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

- Advertisement -
Ad image

फायर सेफ्टी में लापरवाही बनी हादसे की वजह

जांच एजेंसियों का आरोप है कि अर्पोरा का नाइटक्लब बिना जरूरी फायर सेफ्टी नियमों के संचालित किया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण भीषण आग लगी, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में गौरव और सौरभ लुथरा के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

10 दिन बाद भारत लाए गए आरोपी

घटना के बाद लुथरा बंधु देश से फरार होकर थाईलैंड भाग गए थे। हालांकि 10 दिन बाद उन्हें भारत लाया जाना पीड़ितों के परिजनों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। इससे पहले 11 दिसंबर को दोनों को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया था। भारत सरकार ने उनके पासपोर्ट रद्द कर दिए थे और थाई अधिकारियों को पूरा डोजियर सौंपा गया, जिसके बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी हुई।

- Advertisement -
Ad image

इंटरपोल नोटिस और आगे की कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। अब तक गोवा पुलिस नाइटक्लब के 5 मैनेजर और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां संभव हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

इस बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने नाइटक्लब के खिलाफ दायर एक सिविल केस को जनहित याचिका (PIL) में बदल दिया है। कोर्ट ने कहा कि इतने बड़े हादसे के लिए किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराया जाना जरूरी है।

Keywords: Goa Arpora Night Club Fire Case, Goa Police Custody Luthra Brothers, Luthra Brothers Arrest

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू