- Advertisement -

दिल्ली में इन वाहन को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 18 दिसंबर से लागू होगा नियम

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया कि बिना वैलिड PUCC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को 18 दिसंबर से पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा।

3 Min Read

दिल्ली में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिना वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) वाले वाहन मालिकों को गुरुवार यानी 18 दिसंबर से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी घोषणा की।

- Advertisement -
Ad image

पर्यावरण को लेकर चिंतित सरकार

मंत्री ने कहा कि राजधानी में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) को देखते हुए यह सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया है।

3 दिन गंभीर, अब ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में AQI

दिल्ली का AQI लगातार 3 दिनों तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद मंगलवार को ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में दर्ज किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पर्यावरण मंत्री ने बताया कि आज AQI 363 दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा पिछले साल इसी दिन AQI 380 था जबकि इस साल 363 है। बीते 10 वर्षों से AQI इसी खतरनाक स्तर के आसपास बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

प्रदूषण के लिए AAP सरकार को ठहराया जिम्मेदार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदूषण संकट के लिए पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा दिल्ली को प्रदूषण की यह बीमारी पिछले 10 सालों में AAP सरकार ने दी है। किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए 9–10 महीनों में AQI को पूरी तरह नियंत्रित करना नामुमकिन है। मंत्री ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार हर दिन AQI को कम करने की दिशा में काम कर रही है और राजधानीवासियों से इसके लिए सहयोग की अपील की।

हवा की गति बढ़ने से AQI में मामूली सुधार

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। कोहरे की तीव्रता कम होने और हवा की गति बढ़ने के कारण AQI गंभीर से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आया है। सुबह 8 बजे 24 घंटे का औसत AQI 377 दर्ज किया गया। शहर में हल्का कोहरा छाया रहा, जो एक दिन पहले की तुलना में कम था।

Keywords: Delhi Fuel Ban Without PUCC, Vehicles Without PUCC Delhi, Delhi Petrol Diesel Ban

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू