- Advertisement -

Bigg Boss 19: टीवी एक्टर गौरव खन्ना का क्या चलेगा जादू, सलमान खान के साथ खेला जबरदस्त गेम

‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान के साथ मस्ती करते नज़र आए गौरव खन्ना। शओ में धमाकेदार एंट्री से फैंस उत्साहित हुए। नए ट्विस्ट और बदले घर के साथ शो को इंजॉय करने के लिए तैयार रहिए।

3 Min Read

बिग बॉस 19’ का बिगुल बजने को तैयार है, और इस बार फैंस का जोश सातवें आसमान पर है! 24 अगस्त से शुरू होने वाला ये रियलिटी शो नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ धमाल मचाने आ रहा है। सबसे बड़ी खबर? टेलीविजन के चहेते सितारे गौरव खन्ना की इस सीजन में एंट्री पक्की हो चुकी है! जी हां, “अनुपमा” के अनुज कपाड़िया अब बिग बॉस के घर में तहलका मचाने को तैयार हैं। आइए, जानते हैं इस शो और गौरव खन्ना के बारे में काफी कुछ।

- Advertisement -
Ad image

कब और कहां देखें बिग बॉस 19?

‘बिग बॉस 19’ का शानदार प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे और जियो सिनेमा पर रात 9 बजे आप इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं। टीवी हो या ओटीटी, इस बार का ड्रामा हर जगह छाने वाला है!

सलमान, करण और फराह: होस्टिंग की तिकड़ी

सलमान खान ‘बिग बॉस’ का चमकता चेहरा हैं, लेकिन इस बार खबर है कि करण जौहर और फराह खान भी होस्टिंग में उनका साथ दे सकते हैं। करण ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपनी मेजबानी से तारीफ बटोरी थी, और अब फराह का मस्तमौला अंदाज शो को और रंगीन बनाने वाला है।

- Advertisement -
Ad image

गौरव खन्ना: छोटे पर्दे का बड़ा सितारा

अब जहां तक बात है गौरव खन्ना की, तो कानपुर में 11 दिसंबर 1981 को जन्मे गौरव खन्ना ने टीवी विज्ञापनों से अपना करियर शुरू किया। “भाभी”, “कुमकुम – एक प्यारा सा बंधन” और “मेरी डोली तेरे अंगना” जैसे धारावाहिकों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। “ये प्यार ना होगा कम” में यामी गौतम के साथ उनकी जोड़ी को खूब प्यार मिला, जबकि “सीआईडी” में इंस्पेक्टर कविन के रोल में उन्होंने अपना जबरदस्त दम दिखाया। गौरव ने “जलवा फोर 2 का 1”, “डांसिंग क्वीन” और “नचले वे” जैसे रियलिटी शो में भी अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में, उन्होंने “सेलिब्रिटी मास्टरशेफ” जीतकर साबित किया कि उनमें प्रतिभा की कोई सीमा नहीं। 2016 में आकांक्षा चमोला से उनकी शादी भी फैंस के लिए प्रेरणा रही।

बदलेगा बिग बॉस का घर

अब जहां तक बिग बॉस के घर की बात है, तो इस बार बिग बॉस का घर नए डिजाइन और ट्विस्ट के साथ दर्शकों को हैरान करने वाला है। गौरव खन्ना जैसे सितारे और तीखी नोकझोंक इस सीजन को यादगार बनाएंगे। वैसे क्या लगता है आपको, क्या गौरव अपनी संजीदगी और चार्म से घर में राज करेंगे?

सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना पहुंच चुके हैं। फैंस ये देखने को बेताब हैं कि अनुज कपाड़िया का जादू बिग बॉस के घर में क्या कमाल दिखाएगा।

Keywords – BB-19,Big Boss 19, Gaurav Khanna, Salman Khan, Karan Johar, Farah Khan, Reality Show, Colors Tv, Jio Cinema, Anupamaa, Tv Serial, Celebrity Contestant, New Season, Premiere Date, Hosting, Entertainment

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू