भारत के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच, कनाडा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह कदम कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत उठाया गया है।
कनाडा सरकार का आधिकारिक बयान
पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर गैरी आनंदसांगरी ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि बिश्नोई गिरोह प्रवासी समुदायों में डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा था। सरकार का कहना है कि इस तरह की हिंसक और आतंकी गतिविधियों के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है।
क्या हैं इसके प्रभाव?
गिरोह की सभी संपत्तियां (जैसे नकदी, वाहन, रियल एस्टेट) जब्त की जा सकती हैं।
गिरोह के सदस्यों पर आतंकी फंडिंग और अन्य अपराधों में मुकदमा चलाना आसान होगा।
इमीग्रेशन अधिकारी संदिग्धों को कनाडा में प्रवेश से रोक सकते हैं।
किन मामलों में बिश्नोई गैंग का नाम आया?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुद सोशल मीडिया पर कई घटनाओं की जिम्मेदारी ली है, जिनमें गैंगस्टर सुक्खा दूनी की हत्या,खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जार की हत्या, कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग औक पंजाबी सिंगर्स गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लो को धमकियां शामिल हैं।
भारत-कनाडा संबंधों पर प्रभाव
यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। इस कदम से दोनों देशों के रिश्तों में और खिंचाव आ सकता है। कनाडा का यह कदम न सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर रोक लगाने की कोशिश है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि आतंकी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा, चाहे वो किसी भी देश के नागरिक क्यों न हों।
Keywords: Canada And India Relation, Lowrence Bishnoi Gang, Lawrence Bishnoi Gang As Terrorist Organization, Canada News

