- Advertisement -

ट्रंप का एक और टैरिफ बम, विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ का एलान, वैश्विक सिनेमा उद्योग में हड़कंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसका असर हॉलीवुड, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और वैश्विक फिल्म उद्योग पर पड़ेगा।

3 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप का कहना है कि विदेशी कंपनियों ने अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को “चोरी” किया है। इस नीति का असर न सिर्फ हॉलीवुड, बल्कि भारत सहित दुनिया के तमाम सिनेमा उद्योगों पर पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट- ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “Social Truth” पर लिखा: हमारा मूवी निर्माण व्यवसाय अमेरिका से चोरी किया गया है, जैसे बच्चे से कैंडी चुराना। उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर को कमजोर और अक्षम बताते हुए कहा कि इस कदम से हॉलीवुड को बचाया जा सकेगा।

क्या है इसका असर?

हॉलीवुड और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रभाव:-

- Advertisement -
Ad image
  • नेटफ्लिक्स के शेयर में 1.4% की गिरावट
  • वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के शेयर 0.6% नीचे
  • हॉलीवुड स्टूडियो और OTT प्लेटफॉर्म इस नीति के प्रभाव का आकलन कर रहे हैं

वैश्विक सिनेमा उद्योग पर संभावित परिणाम:

  • विदेशी फिल्मों की लागत अमेरिका में दोगुनी हो सकती है
  • दर्शकों को टिकट या सब्सक्रिप्शन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है
  • अंतरराष्ट्रीय फिल्म वितरण नेटवर्क प्रभावित हो सकता है
  • निर्माता और वितरक नए बाजारों की तलाश में लग सकते हैं

अन्य उद्योग भी निशाने पर

ट्रंप ने यह भी कहा कि फर्नीचर उद्योग को विदेशी उत्पादों से हुए नुकसान को देखते हुए भारी टैरिफ लगाया जाएगा। जो देश फर्नीचर अमेरिका में नहीं बनाएगा, उस पर टैरिफ लगेगा।

जानकारों की माने तो यह नीति वैश्विक व्यापार नियमों के खिलाफ हो सकती है। प्रतिस्पर्धा में कमी और विकासशील देशों की प्रोडक्शन योजनाओं पर असर पड़ेगा। कई देशों ने इसे व्यापार में हस्तक्षेप बताया है। दीर्घकाल में अमेरिका का वैश्विक मनोरंजन बाजार भी कमजोर हो सकता है।

भारत समेत अन्य देशों के लिए क्या मतलब?

  • भारतीय फिल्में, विशेष रूप से जो अमेरिका में रिलीज होती हैं, उनकी कमाई पर असर पड़ेगा
  • भारत जैसे देशों के फिल्म वितरक और प्रोड्यूसर अब अमेरिका को लेकर नयी रणनीति बनाएंगे
  • वैश्विक को-प्रोडक्शन और वितरण समझौते प्रभावित हो सकते हैं

ट्रंप की यह टैरिफ नीति अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन इसके दूरगामी आर्थिक और कूटनीतिक प्रभाव हो सकते हैं। विदेशी फिल्म निर्माताओं, वितरकों और वैश्विक स्ट्रीमिंग कंपनियों के लिए यह एक बड़ा झटका है, जिससे आने वाले दिनों में कई परियोजनाओं और साझेदारियों पर गहरा असर पड़ सकता है।

Keywords: Trump Imposes 100% Tariff On Foreign Films, Hollywood, Netflix, Global Cinema Industry Impact

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू