- Advertisement -

बिहार कांग्रेस के PM मोदी और उनकी मां के AI जनरेटेड वीडियो पर भड़की BJP, नित्यानंद राय का फूटा गुस्सा

बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर कांग्रेस के AI जनरेटेड वीडियो शेयर करने पर अब बवाल मच गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा ये सुधरेंगे नहीं।

2 Min Read

बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां सभी दल अपनी तैयारियों में जुटी हैं। जनता को लोक लुभावन वादे और दावों की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस के ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। बिहार कांग्रेस ने एक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे सियासी तापमान और अधिक बढ़ गया है।

- Advertisement -
Ad image

नित्यानंद राय का कांग्रेस और RJD पर सीधा हमला

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा- “कांग्रेस और राजद ने तय कर लिया है कि ये नहीं सुधरेंगे। लेकिन बिहार की जनता ने पहले भी इनको सुधारा है और इस बार भी सुधारेगी।”

राय ने सीधे तौर पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और जनता से अपील की कि वे इस तरह की राजनीति को नकारें।

- Advertisement -
Ad image

क्या है AI जनरेटेड वीडियो विवाद?

बिहार कांग्रेस द्वारा जारी AI वीडियो में कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग दिखाया गया है, जिसे लेकर बीजेपी आक्रोशित है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर अब राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं।

बहरहाल बिहार चुनाव से पहले पीएम और उनकी मां को लेकर की गई बयानबाजी और इस वीडियो की वजह से बिहार चुनाव पर क्या असर पड़ता है ये तो चुनाव में पता चल जाएगा। बिहार जैसे राजनीतिक रूप से सजग राज्य में इस प्रकार की घटनाएं चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल सियासी पारा हाई है।

KeywordsBihar Congress Ai Video, Nityanand Rai’s Statement, PM Modi’s Mother Heeraben, Vote Adhikar Yatra Controversy, Rahul Gandhi Tejashwi Yadav Controversy, BJP’s Attack On Congress

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू