बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। राज्य की सभी 242 सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही नामांकन का सिलसिला भी शुरू हो गया। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, लेकिन सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया एलायंस अब तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बना पाए हैं। दोनों गठबंधनों के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर खींचातानी जारी है, और इसे सुलझाने के लिए दिल्ली से लेकर पटना तक सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अंदरूनी चर्चाओं में यह भी सामने आ रहा है कि एनडीए के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है, हालांकि भाजपा का दावा है कि सीटों का अंतिम फैसला जल्द ही कर लिया जाएगा।
पिछले साल के आंकड़े कुछ इस प्रकार थे –
बात करे बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तो, चुनाव तीन चरणों में हुआ था जिसमे पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे और तीसरे चरण में क्रमशः 94 और 78 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसका परिणाम 10 नवंबर 2020 जारी हुआ था और NDA ने 125 सीटों के साथ विजय हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा था। अब इस साल देखना दिलचस्प होगा की क्या इस बार भी एनडीए अपना स्थान वही रख पायेगी या इस बार सत्ता में आ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज एनडीए का स्थान अपने नाम कर लेगी।
निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में होंगे: पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी किया। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव से जुड़ी अहम् तारिख
पहले चरण के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है। वहीं, दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी, और सभी चुनाव संबंधित कार्य 16 नवंबर तक समाप्त हो जाएंगे।
बिहार में मतदाताओं की संख्या
बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.50 करोड़ महिलाएं हैं। बिहार विधानसभा का 243 सदस्यीय कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के बाद चुनाव की तिथि तय करने का अनुरोध किया था, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा ले सकें, क्योंकि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग बिहार लौटते हैं।
Keywords: Bihar Assembly Election 2025, NDA, India Alliance, Bihar Voting Dates, Bihar Political News

