गांधीनगर: अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। दोनों देशों से ईरान भिड़ा हुआ है। ऐसे में अब कई देशों में पेट्रोलियम और गैस की दिक्कतें आने लगी हैं, जिसका हल भारत भी तलाश कर रहा है। इसी बीच, ईरान से भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बातचीत कर समाधान निकाल लिया है और अब भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पर भारतीय जहाज “नंदा देवी” पहुंच गया है। वहीं, वाडिनार पोर्ट पर अब LPG को अन्य जहाजों में लोड किया जा रहा है।
- नंदा देवी जहाज, जो LPG कैरियर है, दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड-सी में पहुंच चुका है।
- मिड-सी में ही नंदा देवी से कुल 47,000 टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है।
- ट्रांसफर का काम पूरा होने के बाद LPG को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।
- आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट पर ऑफलोड किया जाएगा।
- बाकी आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट पर उतारा जाएगा।
गौरतलब हो कि होर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की लाइफलाइन माना जाता है, क्योंकि दुनिया के कुल तेल और गैस निर्यात का करीब 20% इसी रास्ते से गुजरता है। मौजूदा क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए इस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारी लगातार जहाजों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और खासतौर पर वहां मौजूद भारतीय जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं, सरकार की ओर से पहले दी गई जानकारी के अनुसार देश के प्रमुख बंदरगाहों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। ये बंदरगाह न सिर्फ जहाजों की आवाजाही और माल ढुलाई कार्यों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, बल्कि शिपिंग लाइनों और माल ढुलाई हितधारकों को हर संभव सहायता भी प्रदान कर रहे हैं। इसके तहत लंगरगाह, किराया और भंडारण शुल्क में रियायतें भी शामिल हैं।
Keywords: Nanda Devi Ship, Lpg Shipment India, Wadinar Port Gujarat, Indian Cargo Ship, Lpg Supply India, Oil And Gas News

