असरानी के निधन से अक्षय कुमार बुरी तरह टूट गए हैं। मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि एक्टर इस वक्त गहरे डिप्रेशन में हैं। असरानी के निधन ने न सिर्फ अक्षय बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। 84 साल की उम्र में 20 अक्टूबर, दिवाली के दिन, असरानी ने अंतिम सांस ली थी। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों भूत बंगला और हैवान की शूटिंग कर रहे थे, जिन्हें प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं।
प्रियदर्शन ने बताया कि असरानी के जाने के बाद अक्षय की मानसिक स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने कहा, “अक्षय ने मुझे दो बार फोन किया और कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह डिप्रेशन में हैं। पिछले 40–45 दिनों से वह असरानी सर के साथ लगातार काम कर रहे थे। असरानी सर सेट पर हमेशा उन्हें सलाह देते थे, जिंदगी के अनुभव साझा करते थे। वह राजपाल यादव से भी कहते थे कि उन्होंने अपने जीवन में कौन सी गलतियां कीं और दूसरों को उनसे क्या सीख लेनी चाहिए।”
सेट पर असरानी की हालत कैसी थी?
प्रियदर्शन ने आगे बताया कि “उनकी पीठ में बहुत दर्द रहता था, इसलिए हम हमेशा उनके लिए एक कुर्सी रखते थे। कैमरा चालू होने पर ही वह उठते थे। उन्होंने मुझे बताया था कि हाल ही में वह इंदौर गए थे, लेकिन वहां से लौटते समय सड़क खराब होने की वजह से उन्हें तकलीफ बढ़ गई थी। पैरों में दर्द के बावजूद उन्होंने शूट पूरा किया। ऐसे समर्पित कलाकार बहुत कम मिलते हैं।” प्रियदर्शन ने भावुक होकर कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्होंने असरानी का आखिरी टेक शूट किया था वह टेक सिर्फ पांच-छह दिन पहले फिल्माया गया था। असरानी सर का जाना हमारे लिए व्यक्तिगत नुकसान है। उनके साथ बिताया हर पल यादगार रहेगा,” ।
रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पिछले 15–20 दिनों से कमजोरी महसूस कर रहे थे। असरानी की कोई संतान नहीं थी। अब उनके परिवार में केवल उनकी पत्नी ही रह गई हैं।फिल्म इंडस्ट्री के लिए असरानी का जाना एक युग का अंत है वही असरानी जिन्होंने ‘शोले’ से लेकर ‘हेरा फेरी’ तक अपने बेमिसाल अभिनय से दर्शकों को हंसाया, रुलाया और हर किरदार में जान डाल दी।
Keywords: Akshay Kumar In Depression, Asrani Passes Away, Priyadarshan Statement, Asrani Last Shoot

