- Advertisement -

बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या, दीपू को पीटकर मारा फिर लाश को पेड़ पर लटकाकर लगाई आग

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह हिंसा और भी क्रूर रूप धारण कर चुकी है।

3 Min Read

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यह हिंसा और भी क्रूर रूप धारण कर चुकी है। इसके निशाने पर अब बांग्लादेश में रह रहे मासूम हिंदू हैं, जिनकी निर्ममता से हत्या की जा रही है। वहीं मोहम्मद यूनुस की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

- Advertisement -
Ad image

इसी हिंसा के दौर में बांग्लादेश से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भी हत्यारों का मन नहीं भरा और उन्होंने शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहम्मद यूनुस ने की निंदा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पूरी दुनिया से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय आलोचना बढ़ने के बाद यूनुस सरकार की नींद खुली और अंतरिम सरकार की ओर से इस घटना की निंदा की गई। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

- Advertisement -
Ad image

क्या बोली बांग्लादेश सरकार

हिंदू युवक की निर्मम हत्या के बाद यूनुस सरकार की ओर से बयान जारी किया गया। सरकार ने कहा कि मैमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की घटना की वह कड़े शब्दों में निंदा करती है। बयान में यह भी कहा गया कि बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि इन दिनों देश में लगातार भारत-विरोधी नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी देखे जा रहे हैं।

कौन था वह हिंदू युवक जिसकी हत्या की गई

बांग्लादेश में जिस युवक की हत्या की गई, उसका नाम दीपू दास बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व अरबी भाषा दिवस के मौके पर उस पर पैगंबर मोहम्मद के अपमान का आरोप लगाया गया था। जैसे ही यह बात पायनियर निट कंपोजिट फैक्ट्री तक पहुंची, वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद कई लोगों ने दीपू दास पर हमला कर दिया। हत्या के बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया गया और आग लगा दी गई।

Keywords: Dipu Das Lynching Case, Brutal Killing Of Hindu In Bangladesh, Religious Violence In Bangladesh

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू