बिग बॉस के घर में शुरू में कुनिका और तान्या के बीच खूब बनी। यहां तक कि तान्या ने एक टास्क में बायस्ड होकर कुनिका को कैप्टन बनाया था, लेकिन अब उनके बीच लड़ाई हो गई है। नौबत यहां तक आ गई कि तान्या ने कुनिका को नॉमिनेशन की धमकी तक दे दी कि बताती हूं नॉमिनेशन में।
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच अनबन, कुनिका ने कहा ‘मम्मी ने संस्कार नहीं दिए, भड़क उठी तान्या मित्तल
बिग बॉस सीजन 19 में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां घर में इस वक्त एक ऐसे ही रिश्ते में दरार पड़ती नज़र रही है जो पहले दिन से ही एक दूसरे का साथ देते नज़र आए हैं। ये कंटेस्टेंट तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद हैं।
By PNTV DESK |9 महीना ago
Last updated: 22.05.2026 02:12 अपराह्न
1 / 10
बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि तान्या मित्तल भिंडी काट रही होती हैं और उसमें कीड़ा देखकर बोलती हैं कि उन्होंने पहली बार भिंडी में कीड़ा देखा है।
2 / 10
इस पर तान्या को ताना मारते हुए कुनिका ने कहा- "थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।"
3 / 10
इसका जवाब देने से तान्या पीछे नहीं हटीं और उन्होंने कुनिका को कहा कि क्यों उनका सारा वुमन एंपावरमेंट किचन से चालू होता है?
4 / 10
कुनिका उन्हें घूरते हुए चुप रहने के लिए कहती हैं।
5 / 10
आप इतने सीरियस स्टेटमेंट देते हो कि डैडी प्रिंसेस बनना छोड़ो।" खाना बनाना नहीं आता तो बोलेंगी तुम्हारी मम्मी ने संस्कार नहीं दिए।
6 / 10
कुनिका कहती हैं, "हां आप ऐसी हैं। जब भी आप किचन में कुछ करती हैं, ऐसे दिखाती हैं जैसे पहली बार कर रही हो। वह बाकी लोगों को छोटा दिखाने की कोशिश करती हैं।"
7 / 10
प्रणित फिर तान्या की सफाई में कहते हैं कि संस्कारों पर सवाल उठाने वाली तान्या को बुरी लगी है।
8 / 10
इस पर कुनिका बोलीं- मैंने संस्कारों पर कुछ नहीं कहा। मैंने बोला- तुम्हारी मम्मी ने तुम्हें क्या सिखाया है?
9 / 10
इस पर तान्या धमकी देती हैं, "आने दो नॉमिनेशन, फिर बताती हूं तबीयत से।"
10 / 10
यह प्रोमो देख कुछ लोग तान्या की साइड ले रहे हैं और कुछ लोग कुनिका की।