Keywords: Jay Bhanushali Mahhi Vij, Celebrity Divorce Rumors, TV Couple, Jay Mahhi Love Story, Adoption Tara
जय भानुशाली और माही विज…14 साल बाद रिश्ते में आई दरार..! किसे मिलेगी बच्चों की कस्टडी?
14 साल की शादी के बाद यह जोड़ी अलग होने जा रही है। उनकी लव स्टोरी और शादीशुदा जिंदगी की पूरी कहानी यहां जानें...
1 / 10
1. लव स्टोरी की शुरुआत जय और माही की मुलाकात फिल्मी स्टाइल में एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। करीब एक साल बाद उनकी मुलाकात फिर से हुई, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई।
2 / 10
2. यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। साल 2009 में नए साल की शाम को जय भानुशाली ने माही विज को प्रपोज किया था।
3 / 10
3. शादी दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2011 में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई।
4 / 10
4. साल 2017 में इस कपल ने 2 बच्चों (खुशी और राजवीर) को गोद लिया। इसके बाद अगस्त 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ।
5 / 10
5. जय भानुशाली ने एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा था कि माही ने उनके लिए बहुत कुछ न्योछावर किया है।
6 / 10
6. जय के अनुसार- माही वह इंसान हैं, जिन्होंने मेरे काम के लिए अपना बहुत कुछ न्योछावर कर दिया है। मैं काम में अक्सर व्यस्त होता था...
7 / 10
7. मेरे तीन बच्चे हैं और मुंबई शहर में रह कर तीनों बच्चों का अच्छे से ख्याल रखना, उनकी पढ़ाई लिखाई... ये चीजें उन्होंने अकेले संभाली हैं।
8 / 10
8. उन्होंने कहा था कि माही ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया और कहा आप बस अपना काम मन लगा कर करिए बाकी सब मैं देख लूंगी।
9 / 10
9. जय ने शादी की परिभाषा बताते हुए कहा था कि विवाहित होना सिर्फ पति-पत्नी होना नहीं है, ये एक दूसरे के काम का ख्याल रखना और उसकी इज्जत करना भी है।
10 / 10
10. अब इतने मजबूत और आदर्श रिश्ते के बावजूद, उनके तलाक की अफवाहें फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर हैं।
Share This Article
रिलेटेड फोटो स्टोरी
हार्पर्स बाजार वीमेन अवॉर्ड्स 2025: जाह्नवी कपूर ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, जीनत अमान ‘आइकन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित
Durga Puja 2025: मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर, पति और बेटी संग सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बिपाशा