- Advertisement -
- Advertisement -

शिल्पा शेट्टी की धमाकेदार वापसी, नए रियलिटी शो में टीवी के बड़े सितारों संग मचेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

टीवी सेलिब्रिटी न्यूज़
shilpa shettys grand comeback new reality show to bring entertainment blast with top tv stars

Photo Credit: Instagram\@theshilpashetty

शिल्पा शेट्टी एक बार फिर छोटे पर्दे पर नए अंदाज में वापसी कर रही हैं। वह आगामी शो ‘मां है ना’ में होस्ट की भूमिका निभाएंगी, जिसका ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। यह एक मनोरंजन से भरपूर कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो है, जहां युवा कंटेस्टेंट अपनी मां के साथ किचन में मजेदार चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। शो में हंसी-मजाक, इमोशनल पल और टफ टास्क्स का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

ट्रेलर में दिखा मां-बेटे का खास बॉन्ड

शिल्पा शेट्टी ने शो को लेकर कहा कि ‘मां है ना’ सिर्फ कुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां और बच्चों के रिश्ते की भावनाओं, मस्ती और यादों को भी सामने लाता है। उनके मुताबिक, शो में दर्शकों को हंसी, इमोशन और पारिवारिक जुड़ाव का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। ट्रेलर में भी कई मजेदार और दिल छू लेने वाले पल दिखाए गए हैं। यह रियलिटी शो 12 जून से ZEE5 पर स्ट्रीम होगा।

शो में नजर आएंगे ये खास चेहरे

‘मां है ना’ में कई चर्चित सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया स्टार अपने परिवार के साथ हिस्सा लेते दिखाई देंगे। शो में सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आएंगी। वहीं उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ किचन में मुकाबला करेंगी। इसके अलावा मनीषा रानी अपने पिता मनोज कुमार के साथ शो का हिस्सा बनेंगी। तान्या मित्तल, गुल्लू, शाहिदा अंसारी और भाग्यश्री ई शर्मा भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस मजेदार रियलिटी शो में दिखाई देंगे।

Keywords: Shilpa Shetty New Show, Maa Hai Na Reality Show, ZEE5 Cooking Comedy Show

What do you think?

- Advertisement -