Keywords: Navi Mumbai International Airport, Narendra Modi, Adani Group, Digital Airport
PM मोदी करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, देखें शानदार तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट मुंबई को विश्वस्तरीय मल्टी-एयरपोर्ट हब बनाएगा।
1 / 6
नवी मुंबई एयरपोर्ट 1160 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया है। इस परियोजना में अदानी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी है, जबकि महाराष्ट्र सरकार की एजेंसी CIDCO के पास 26% हिस्सा है। यह एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जो भविष्य की हवाई यात्रा और बुनियादी ढांचे की दिशा में एक बड़ा कदम है।
2 / 6
पहला चरण पूरा होने पर नवी मुंबई एयरपोर्ट हर साल लगभग 90 मिलियन यात्रियों और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभालने में सक्षम होगा। घरेलू उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दिसंबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।
3 / 6
नवी मुंबई एयरपोर्ट में कुल चार टर्मिनल और दो समानांतर रनवे होंगे, जो इसकी बड़ी क्षमता और आधुनिक डिजाइन को दर्शाते हैं। यहां एक विशेष वीआईपी टर्मिनल भी बनाया जा रहा है, जिसे 2026 में शुरू किया जाएगा। पूरा प्रोजेक्ट 2030 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस एयरपोर्ट को दिवंगत दिनकर बालू पाटिल के नाम पर समर्पित किया गया है, जो नवी मुंबई में विस्थापित लोगों को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने के लिए जाने जाते थे।
4 / 6
नवी मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल डिज़ाइन लंदन की ज़ाहा हदीद आर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है, जो कमल के फूल से प्रेरित है। इसमें महाराष्ट्र की संस्कृति को दर्शाने वाली कलाकृतियां लगाई गई हैं। चारों टर्मिनल को जोड़ने के लिए ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम होगा, जिससे यात्रियों का सफर आसान और तेज़ हो जाएगा।
5 / 6
नवी मुंबई एयरपोर्ट भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल एयरपोर्ट होगा, जहां पेपरलेस ऑपरेशन किए जाएंगे। यात्रियों को डिजिटल बोर्डिंग पास और मोबाइल ऐप से रीयल-टाइम अपडेट मिलेंगे। प्री-बुकिंग पार्किंग और वर्चुअल क्यूइंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर ने उड़ानें शुरू करने की पुष्टि की है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 फ्लाइट्स के ज़रिए 15 भारतीय शहरों को जोड़ेगी।
6 / 6
बात करे इस प्रोजेक्ट के कॉस्ट की तो नवी मुंबई एयरपोर्ट कुल 19,650 करोड़ की लागत से बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुंबई मेट्रो लाइन-3 का फेज 2बी भी शुरू किया जाएगा, जो अचर्य अत्रे चौक से कफ परेड तक फैला 12,200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह एयरपोर्ट मुंबई को एशिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Share This Article
रिलेटेड फोटो स्टोरी
सर्दियों में अकेले घूमने के लिए भारत की 5 सबसे सुरक्षित और शानदार डेस्टिनेशन!
वियतनाम घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया ‘Classical Vietnam Ex-Ahmedabad’ इंटरनेशनल टूर पैकेज