- Advertisement -
- Advertisement -

99 साल बाद ऑस्कर ने बदला नियम, एक्टर्स को अब मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन; बॉलीवुड पर हो सकता है बड़ा असर

भारत बॉलीवुड
oscars changes rule actors can now receive multiple nominations big impact on bollywood

Photo Credit: X

Oscar New Rules: 2027 में होने वाले 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नए नियमों की घोषणा की है, जो फिल्मों और एक्टर्स के लिए कई अहम बदलाव लेकर आए हैं। अब एक्टर्स को एक ही कैटेगरी में कई नॉमिनेशन मिल सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था। इसके अलावा, एक ही देश दो फिल्मों को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर केटेगरी में भेज सकता है, जिससे भारतीय फिल्म निर्माता खुश हैं।

एक से अधिक श्रेणियों में नॉमिनेशन

एकेडमी ने नए नियमों के तहत अब एक्टर्स को एक ही साल में अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित होने की अनुमति दी है। इससे पहले, किसी एक्टर को सिर्फ सबसे अधिक वोट पाने वाली भूमिका के लिए नॉमिनेशन मिलता था। अब, अगर कोई अभिनेता या अभिनेत्री दो अलग-अलग फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करता है, तो उन्हें दोनों भूमिकाओं के लिए नॉमिनेशन मिल सकते हैं, बशर्ते उन्हें पांच वोट प्राप्त हों।

एक देश से दो फिल्में हो सकेंगी नामांकित

ऑस्कर ने अपने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए यह घोषणा की है कि अब एक देश से दो फिल्में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में नॉमिनेट हो सकती हैं। पहले हर देश से सिर्फ एक ही फिल्म को चुना जाता था। यदि किसी फिल्म को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में टॉप पुरस्कार मिला हो, तो वह इस श्रेणी के लिए योग्य होगी।

अब निर्देशक को मिलेगा बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर

ऑस्कर के नए नियमों के तहत, बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का पुरस्कार अब देश या क्षेत्र को नहीं, बल्कि उस फिल्म के निर्देशक को दिया जाएगा। पहले, उदाहरण के तौर पर, 2023 के ऑस्कर में ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को ऑस्कर मिला था, लेकिन विजेता देश नॉर्वे था। अब से, विजेता फिल्म के निर्देशक का नाम भी ऑस्कर रिकॉर्ड में शामिल होगा।

नए नियमों का उद्देश्य निष्पक्षता और पारदर्शिता बढ़ाना

एकेडमी ने ऑस्कर वोटिंग नियमों में बदलाव किए हैं, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जा सके। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य योग्य प्रदर्शन को बाहर होने से बचाना और नॉमिनेशन प्रक्रिया में होने वाली हेराफेरी को कम करना है। पहले एक अभिनेता को केवल एक श्रेणी में नॉमिनेशन मिलता था, लेकिन अब वह दो फिल्मों के लिए भी नॉमिनेट हो सकते हैं।

Keywords: Oscar New Rules 2027, Best International Feature Film, Oscar Nomination Changes

What do you think?

- Advertisement -