- Advertisement -
- Advertisement -

कॉकटेल 2 का नया गाना ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रश्मिका-कृति की छाई मस्ती, शाहिद का भी दिखा धमाकेदार अंदाज़

मूवीज़ बॉलीवुड
first look of jab talak from cocktail 2 released rashmika and kriti bring the fun shahid steals the show

डायरेक्टर होमी अडजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और यह 19 जून को सिनेमाघरों में आएगी। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना ‘जब तलक’ लॉन्च किया, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, संगीत प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

रिलीज होते ही गाने ने मचाया धमाल

‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इसके गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और महज एक घंटे में ही इसने 1 लाख से ज्यादा व्यूज पार कर लिए। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की तिकड़ी गाने में खूब रंग जमा रही है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहीं सेट से जुड़ी तस्वीरें पहले ही चर्चा में रह चुकी हैं। अब सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं।

पहले पार्ट ने जीता था दर्शकों का दिल

साल 2012 में आई होमी अडजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी ने भी अहम किरदार निभाए। फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर आधारित थी, जिसमें दोस्ती और प्यार के बीच उलझे रिश्तों को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब सभी को उम्मीद है कि ‘कॉकटेल 2’ भी वही जादू दोहरा पाएगी।

Keywords: Cocktail 2 Song Release, Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Song, Cocktail 2 Release Date

What do you think?

- Advertisement -