- Advertisement -
- Advertisement -

Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें!

लाइफस्टाइल
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 1 1 / 10
रविवार की रात भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठै थे, ताकि दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा देख सकें।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 2 2 / 10
रात करीब 9:57 बजे चंद्रग्रहण की शुरुआत हुई, जब पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे चांद पर पड़ने लगी। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश और बादलों की वजह से लोगों को चांद को देखने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ा, क्योंकि वह कभी दिखता तो कभी छिप जाता।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 3 3 / 10
रात 11:01 बजे चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ गया और उसका रंग तांबे जैसा लाल दिखने लगा। इस पल लोगों को पूर्ण चंद्रग्रहण का वो खास और दुर्लभ नज़ारा देखने को मिला, जिसका सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 4 4 / 10
चंद्र ग्रहण के समय चांद लाल इसलिए दिखता है क्योंकि सूरज की रोशनी सीधे उस तक नहीं पहुंचती। ये रोशनी पहले पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती है, जहां वो मुड़कर चांद तक पहुंचती है और तब चांद पर हल्का लाल रंग दिखाई देता है।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 5 5 / 10
यह पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में साफ देखा गया। इस दौरान चांद का नज़ारा बेहद खूबसूरत और अलग ही नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 6 6 / 10
रविवार का चंद्रग्रहण 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण था। ये पहली बार था जब 2018 के बाद देश के लगभग हर हिस्से से लोगों ने इसे साफ-साफ देखा।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 7 7 / 10
भारत में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 31 दिसंबर 2028 को देखने को मिलेगा। ऐसे ग्रहण अक्सर नहीं होते, क्योंकि ये हर पूर्णिमा या अमावस्या की रात को नहीं दिखाई देते।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 8 8 / 10
असल में, चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। सूर्य ग्रहण के उल्टा, पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती, इसे बिना दूरबीन के भी आसानी से देखा जा सकता है।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 9 9 / 10
भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई अंधविश्वास हैं। लोग इस दौरान जहर या नकारात्मक ऊर्जा के डर से खाने-पीने और कुछ काम करने से बचते हैं।
Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण और ब्लड मून की अद्भुत झलकियों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, वायरल हो रही हैं ये दुर्लभ तस्वीरें! - 10 10 / 10
भारत में कुछ लोग यह भी मानते हैं कि ग्रहण गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्मे बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है।

Keywords Blood Moon 2025, Chandra Grahan Photos, Blood Moon Night, Rare lunar Eclipse

- Advertisement -