- Advertisement -

Colors TV: कलर्स ने 2025 में रचा इतिहास, हर जॉनर में लगाया मास एंटरटेनमेंट का तड़का

2025 में भारतीय टेलीविजन का चेहरा बनकर Colors TV ने हर जॉनर में धमाल मचाया। रियलिटी शोज़, इमोशनल फिक्शन और समाजिक कहानियों ने दर्शकों को फिर से टीवी से जोड़ा।

5 Min Read

अगर 2025 के भारतीय टेलीविजन को एक पहचान दी जाए, तो वह पहचान Colors TV होगी। ये साल नए शोज़ का तो था ही, लेकिन असली कमाल उस कंटेंट ने किया जिसने पूरे देश की देखने की आदतें बदल डालीं। लोगों ने टीवी पर फिर से बहस की, साथ बैठकर हंसे-रोए, और टीवी दोबारा पूरे परिवार का हिस्सा बन गया। रियलिटी शोज़ का शोर, इमोशनल फिक्शन, फैंटेसी, और समाज से जुड़ी कहानियां, Colors TV ने हर तरफ अपनी छाप छोड़ी। आइये जानते है आखिर Colors TV ने साल 2025 में दर्शकों का कैसे मनोरंजन किया।

- Advertisement -
Ad image

कलर्स टीवी के रियलिटी शोज़

2025 की शुरुआत ही COLORS ने हंसी के तड़के के साथ की। Colors TV ने Laughter Chefs Unlimited Entertainment के साथ कुकिंग और कॉमेडी को मिक्स किया, और सबको हंसी में डुबो दिया। भारती सिंह की एनर्जी, शेफ हरपाल की देसी स्मार्टनेस, और सेलेब्रिटीज़ की मस्ती हर वीकेंड पूरा परिवार इस शो के साथ डिनर पर जुट जाता। दो सीज़न में शो ‘डिनर-टेनमेंट’ का दूसरा नाम बन गया।

उसके बाद कलर्स ने मनोरंजन यही ख़त्म नहीं किया वो अपने दूसरे शो पति, पत्नी और पंगा के साथ, शादियों की चमक-दमक छोड़कर, इस शो ने असली रिश्तों को दिखाया। रोज़मर्रा के झगड़े, प्यार और एडजस्टमेंट सब कुछ बिना किसी तामझाम के। सोनाली बेंद्रे की सच्ची होस्टिंग और मुनव्वर फारूकी की मस्ती ने शो को दिल से जोड़ दिया।

- Advertisement -
Ad image

भारत का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस का नेक्स्ट सीजन Bigg Boss 19 लेके आया, जिसने इस बार राजनीति को घर के अंदर ला दिया। थीम थी ‘घरवालों की सरकार’, और कंटेस्टेंट्स खुद सियासत के खिलाड़ी बन गए। सलमान खान का जलवा, वोटिंग की राजनीति, और सोशल मीडिया पर हर रोज़ चर्चा इस बार कलर्स टीवी का Bigg Boss हर जगह छाया रहा।

कलर्स टीवी के फिक्शन शो

हम भारतीयों को हमेशा सपनो में जीना ज्यादा पसंद होता है और उसमे अगर कोई फिक्शन कैरेक्टर्स हमें अपनी जिंदगी से मेल खता मिल जाये तब तो सोने पे सुहागा हो जाता है। ऐसे ही कलर्स ने अपने फिक्शन शो से करोड़ो दर्शकों का मनोरंजन किया। इस शो में मंगल लक्ष्मी, यह शो उन महिलाओं की कहानी है, जो बिना शोर किए अपने सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई लड़ती हैं। मेरी भव्य लाइफ, यह भव्या की कहानी है जो प्लस-साइज़ होने के बावजूद आत्मविश्वास और प्रोफेशनल पहचान की यह जर्नी दर्शकों को दिखती है। डोरी 2, मां बनने का फैसला, अकेली जद्दोजहद, और परिवार का नया मतलब, डोरी 2 ने रिश्तों को एक नई परिभाषा दी। दिखा दिया कि परिवार खून से नहीं, दिल से बनता है।

प्यार और रिश्तें की कहानियां

साल 2025 में कलर्स रियलिटी और फिक्शन से हटके कुछ नयी कहानियों को भी दर्शकों से रूबरू कराया। जिसमें तू जूलियट जट्ट दी और मनपसंद की लक्ष्मी जो शादी पहले और प्यार बाद में, चॉइस को प्रायोरिटी देना जैसे धारावाहिक जो ऑडियंस को काफी पसंद आई।

फैंटेसी और माइथोलॉजी शोज

फैंटेसी और माइथोलॉजी धारावाहिक के लिए कलर्स हमेशा से फेमस रहा है। इस चैनल पर भारत के सबसे लांगेस्ट रनिंग माइथोलॉजी शो शिव शक्ति- तप, त्याग, तांडव और नागिन जैसे फिक्शन शो ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस साल कलर्स टीवी ने नागिन 7 लांच किया जिसका लांच इवेंट 24 दिसंबर को था।

सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा

सेहर होने को है, बिंदी, राम भवन, धाक्कड़ बीरा, और सुमन इंदौरी जैसे शोज़ ने परंपरा, सत्ता, सामाजिक बुराइयों और आत्मसम्मान जैसे मुद्दों को दिलचस्प अंदाज़ में पेश किया।

2026 में भी कलर्स टीवी का बड़ा धमाका

कलर्स टीवी ने 2026 के लिए भी अपनी तैयारी दिखा दी है। महादेव एंड संस, बिहार पर बेस्ड मौना रागम, और खतरों के खिलाडी 15 जैसे शोज़ आने वाले हैं। जो बताता हैं, चैनल नए रिस्क लेने और ताज़गी भरी कहानियां लाने से पीछे नहीं हटेगा। 2025 में कलर्स टीवी सिर्फ एक टीवी चैनल नहीं रहा। वो पूरे देश की धड़कन बन गया। हंसी, आंसू, रोमांच, आस्था, और बहस हर रंग, हर कहानी, और हर इमोशन साथ लेकर कलर्स टीवी ने साबित किया कि असली एंटरटेनमेंट आज भी जिंदा है। फर्क बस इतना है कि उसे सच्ची कहानियों और सही मंच की ज़रूरत होती है।

Keywords: Bigg Boss 19, Naagin 7, Laughter Chefs, Hindi TV Shows, Indian Reality Shows

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू