भारत वीरों की धरती है, इसमें कोई शक नहीं है। कई ऐसे मौके आए हैं जब देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के सम्मान की रक्षा की और अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। फिर चाहे वह सीमा पर हो या देश के भीतर, वीरता की अनेक मिसालें देखने को मिली हैं। वीरों की इस सूची में सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि देश के छोटे-छोटे बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं। नन्हे से शरीर में इतना बड़ा जिगर कि हर कोई उन्हें सम्मान से सलाम करता है। वीर बाल दिवस 2025 के अवसर पर भारत ने ऐसे ही अदम्य हौसले वाले बच्चों को सम्मानित किया।
वीर बाल दिवस 2025: नन्हे वीरों को सम्मान
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर बाल दिवस 2025 के मौके पर 20 बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई है कि सभी पुरस्कार विजेता बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वीरता, कला और संस्कृति, पर्यावरण, खोज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण प्रतिभा देखने को मिली है।
जिस दुष्ट औरंगजेब ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज को चुनौती दी थी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 26, 2025
आज उसका कोई नाम लेने वाला नहीं है… pic.twitter.com/AQAveNREAu
जिन्हें किया गया सम्मानित
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फौजियों के लिए दूध, चाय, छाछ और बर्फ पहुंचाने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह
- 9 साल की यूट्यूब स्टार एस्तेर
- खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 17 वर्षीय दिव्यांग पैरा एथलीट
इन सभी नन्हे सिपाहियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने साहस, संकल्प और उच्च मूल्यों का जो उदाहरण पेश किया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है।
वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि
इसके अलावा 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उत्कृष्टता, समर्पण और प्रतिभा के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- U-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
- लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ा
- पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
बलिदान की मिसाल
वहीं 11 वर्षीय कमलेश कुमार साह ने नदी में डूबते एक बच्चे को बचाने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। उन्होंने अपने बलिदान से साहस और मानवता की मिसाल पेश की, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 — प्रमुख विजेता
वैभव सूर्यवंशी
- उम्र: 14 वर्ष
- क्षेत्र: खेल (क्रिकेट)
शिवानी
- क्षेत्र: पैरा-एथलेटिक्स (जैवलिन थ्रो/शॉटपुट)
ज्योति
- क्षेत्र: पैरा-एथलेटिक्स (डिस्कस, शॉटपुट, जैवलिन)
पूजा पाल
- उम्र: 17 वर्ष
- क्षेत्र: विज्ञान/इनोवेशन
श्रवण सिंह
- उम्र: 10 वर्ष
- क्षेत्र: बहादुरी/सेवा
Keywords: Veer Bal Diwas 2025, Prime Minister Rashtriya Bal Puraskar 2025, Vaibhav Suryavanshi Cricketer

