- Advertisement -

जेडीयू में एंट्री के बाद निशांत कुमार का बड़ा बयान, राजनीति को लेकर कही अहम बात

निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 सालों में राज्य के लिए जो काम किए हैं, उन्हें वह लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने और संगठन को आगे बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे।

3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ले ली। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का राज्यसभा जाने का फैसला व्यक्तिगत है और वह उसका सम्मान करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

‘पिता के कामों को लोगों तक पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी’

जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी और जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में उनका लक्ष्य संगठन को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में उनके पिता नीतीश कुमार ने जो काम किए हैं, उन्हें वह लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग उससे परिचित हो सकें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। वहीं आरसीपी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर निशांत को राजनीति में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, सदस्यता कार्यक्रम में लगे समर्थन के नारे

जेडीयू की सदस्यता लेने के मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कई कार्यकर्ता निशांत कुमार के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दिए। इससे पहले शनिवार को उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के आवास पर वरिष्ठ नेताओं और कुछ युवा विधायकों के साथ बैठक भी की थी। उस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई थी।

- Advertisement -
Ad image

बेटे के कार्यक्रम से दूर रहे नीतीश कुमार

निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम में कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन नीतीश कुमार वहां नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Keywords: Nishant Kumar Joins JDU, Nitish Kumar Son Political Entry, JDU Membership Nishant Kumar Patna, Nishant Kumar Statement On Nitish Kumar

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू