नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग अपने भारत दौरे के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उनके लिए औपचारिक स्वागत समारोह भी आयोजित हुआ, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरे से भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्तों में नए स्तर की प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत-दक्षिण कोरिया रिश्तों को मिली नई मजबूती
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया की विशेष सामरिक साझेदारी को और आगे बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस भव्य समारोह में दोनों देशों के बीच मजबूत और दोस्ताना संबंधों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
Advancing 🇮🇳- 🇰🇷 Special Strategic Partnership !
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 20, 2026
President Droupadi Murmu @rashtrapatibhvn and PM @narendramodi received President Lee Jae Myung @Jaemyung_Lee in a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhawan. pic.twitter.com/FEVx0WwfeU
भारत-दक्षिण कोरिया साझेदारी को 2010 से मिल रही मजबूती
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। तब से दोनों देश रक्षा, व्यापार, तकनीक, सेमीकंडक्टर, बैटरी, साइबर सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया भारत का एक अहम व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों का कारोबार 30 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है। भारत अब कोरियाई कंपनियों के लिए बड़े निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। ऐसे समय में राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की भारत यात्रा को रणनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत पहुंचने से पहले ली जे-म्युंग का संदेश
भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने विमान से एक वीडियो संदेश साझा किया। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला और तेजी से विकास करने वाला देश बताया। साथ ही कहा कि बिना किसी दबाव के दोनों देशों के बीच सहयोग की कई संभावनाएं हैं जो दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। उन्होंने शांति और लोकतंत्र के समर्थन में भारत के साथ मिलकर बेहतर भविष्य बनाने की बात भी कही और अपनी यात्रा को सफल बताते हुए लौटने का संकेत दिया।
세계 최대인구 초고속 성장국가 인도입니다.
— 이재명 (@Jaemyung_Lee) April 20, 2026
잘 찾아보면, 억지로 뺏지 않아도 양국 모두에 이익되는 일들이 참 많습니다.
평화와 민주주의를 사랑하는 인도와 함께 찬란한 미래를 열어갑시다.
잘 챙겨 돌아가겠습니다. pic.twitter.com/ybMQKN9WVd
भारत-दक्षिण कोरिया के बीच अहम बातचीत की तैयारी
इस दौरे के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। इसमें व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीकी साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति व स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत समारोह भारत और दक्षिण कोरिया के मजबूत होते रिश्तों और भविष्य में बढ़ते सहयोग का संकेत माना जा रहा है।
Keywords: India South Korea Relations, Lee Jae-Myung India Visit, India Korea Trade Cooperation

