- Advertisement -
- Advertisement -

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बॉलीवुड
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 1 1 / 10
गुड न्यूज (2019) - 205.14 करोड़ रुपए करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ बनी ‘गुड न्यूज’ अक्षय की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म साबित हुई। 205 करोड़ की कमाई ने इसे नंबर 1 पर कायम रखा है। हल्के-फुल्के अंदाज में बनाई गई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 2 2 / 10
मिशन मंगल (2019) - 202.98 करोड़ रुपए ‘मिशन मंगल’ अक्षय की ऐसी फिल्म है, जिसने भारतीय विज्ञान और महिला शक्ति की कहानी बड़े पर्दे पर उतारी। विद्या बालन और तापसी पन्नू समेत मजबूत कास्टिंग वाली इस फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 3 3 / 10
सूर्यवंशी (2021) – 196 करोड़ रुपए रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सूर्यवंशी’ अक्षय कुमार के करियर की एक अहम फिल्म रही। कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता, वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 4 4 / 10
हाउसफुल 5 (2025) – 198.41 करोड़ रुपए तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फखरी, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और चित्रांगदा सिंह जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आए थे।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 5 5 / 10
हाउसफुल 4 (2019) - 194.60 करोड़ रुपए इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। इसमें अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 6 6 / 10
2.0 (2018) - 189.55 करोड़ रुपए एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म में अक्षय कुमार ने खलनायक की भूमिका निभाई थी, जबकि रजनीकांत मुख्य नायक के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई 'एंथिरण' (रोबोट) का सीक्वल थी।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 7 7 / 10
केसरी (2019) – 154.41 करोड़ रुपए ‘केसरी’ में अक्षय कुमार ने सारागढ़ी की लड़ाई के वीर सैनिक का किरदार निभाया। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर यह फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सुपरहिट रही।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 8 8 / 10
OMG 2 (2023) – 150.17 करोड़ रुपए ‘OMG 2’ ने साबित कर दिया कि दर्शक न सिर्फ मसाला एंटरटेनमेंट, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में भी देखना चाहते हैं। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म युवाओं और परिवारों दोनों को पसंद आई।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 9 9 / 10
टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017) – 134.22 करोड़ रुपए शौचालय जैसे गंभीर मुद्दे को हास्य के साथ पेश करने वाली यह फिल्म समाजिक बदलाव का हिस्सा बनी। भूमि पेडणेकर के साथ अक्षय की यह फिल्म ग्रामीण दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय रही और 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के 58वें जन्मदिन पर जानिए उनकी 10 सबसे ज़बरदस्त हिट फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल - 10 10 / 10
राउडी राठौर (2012) - 133.25 करोड़ रुपए प्रभु देवा के निर्देशन में बनी ‘राउडी राठौर’ अक्षय की सबसे बड़ी एक्शन-एंटरटेनर फिल्मों में से एक है। उनकी डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया।

अक्षय कुमार सिर्फ फिल्मों के ‘खिलाड़ी’ नहीं, बल्कि एक ऐसे स्टार हैं जिनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। 58वें जन्मदिन पर उनके फैंस न सिर्फ उनकी आने वाली 200वीं फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, बल्कि यह भी देखना चाहते हैं कि अगली कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी।

KeywordsAkshay Kumar Birthday 2025, Akshay Kumar Top Movies, Akshay Kumar Highest Grossing Films, Akshay Kumar Box Office Hits, Akshay Kumar Filmography

- Advertisement -