- Advertisement -

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखेगा ‘ब्लड मून’! जानिए भारत में कब और कहां दिखेगा ये दुर्लभ नज़ारा

आज यानि 7 सितंबर की रात को साल 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नजर आएगा जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में यह दृश्य देखने को मिलेगा।

3 Min Read

साल 2025 के खगोलीय पलों में आज यानि 7 सितंबर की रात बेहद अहम रहेगी। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो रात 9:58 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 8 सितंबर की रात 1:26 मिनट तक चलेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और पृथ्वी सूर्य की रोशनी को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। इस बार यह ग्रहण भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को लग रहा है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग बदलकर लाल दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

- Advertisement -
Ad image

साल में कितने बार लगता है चंद्र ग्रहण?

बहुत से लोग सोचते हैं कि हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। चंद्रमा को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में करीब 29.5 दिन लगते हैं। फिर भी साल में औसतन केवल तीन चंद्र ग्रहण ही लगते हैं। इसकी वजह है चंद्रमा की कक्षा का झुकाव। यह पृथ्वी की कक्षा से लगभग पांच डिग्री के कोण पर है, जिसके चलते चंद्रमा अक्सर पृथ्वी की छाया से ऊपर या नीचे निकल जाता है। इसी कारण हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं लगता।

चंद्र ग्रहण के प्रकार और ब्लड मून

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं पूर्ण, आंशिक और उपछाया। पूर्ण चंद्र ग्रहण में पूरा चांद पृथ्वी की छाया में ढक जाता है। आंशिक ग्रहण में केवल चांद का एक हिस्सा छाया में आता है, जबकि उपछाया ग्रहण में चंद्रमा पर छाया का हल्का भाग पड़ता है, जिसे नंगी आंखों से पहचानना मुश्किल होता है। ब्लड मून खासतौर पर पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान दिखाई देता है। पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को मोड़ देता है। छोटी तरंगें जैसे नीला और बैंगनी रंग वायुमंडल में बिखर जाते हैं, जबकि लाल और नारंगी रंग सीधे चांद तक पहुंचते हैं। इसी कारण चंद्रमा लाल रंग का नजर आता है।

- Advertisement -
Ad image

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण पूरे देश में देखा जा सकेगा, यदि मौसम साफ हो। वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए यह एक अद्भुत अवसर है। ऐसे मौके पर आसमान का नजारा बेहद मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है, जो हमें ब्रह्मांड के रहस्यों को करीब से समझने का अवसर देता है। इस कारण खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह रात खास महत्व रखती है।

Keywords Total Lunar Eclipse 2025, Lunar Eclipse Time In India, Chandra Grahan 2025, Blood Moon Meaning, Types Of Lunar Eclipse

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू