- Advertisement -

Bigg Boss 19: पहले ही दिन Amaal Malik के खर्राटों ने घरवालों की उड़ाई नींद, सोना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक ने बाकी के कंटेस्टेंट्स की नींद उड़ा दी है। अमाल का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

2 Min Read

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक की एंट्री ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। वहीं घर में एंट्री करते हुए अमाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने पहले ही दिन घरवालों की नींद उड़ा दी। जिसकी वजह से कंटेस्टेंट्स पूरी रात सो ही नहीं पाए। वीडियो में कंटेस्टेंट्स इतने परेशान दिख रहे हैं कि वो सोने के बजाय ब्लैंकेट उठाकर इधर-उधर घूम रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

घरवालों की नींद क्यों हुई खराब?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने घर का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अमाल मलिक गहरी नींद में सोते दिख रहे हैं और जोर-जोर से खर्राटे ले रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पाए। वहीं कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी ब्लैंकेट लेकर एक तरफ से दूसरी तरफ घूमते दिखाई दिए। जबकि अमाल को इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उनकी वजह से बाकी के घरवाले सो ही नहीं पा रहे हैं।

अमाल मलिक खर्राटों ने किया परेशान

वीडियो में कंटेस्टेंट्स अमाल के खर्राटों से काफी परेशान लग रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट्स अमाल को कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं क्योंकि अमाल गहरी नींद में सोते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी अमाल की इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, साथ ही अमाल के इस वीडियो को फैंस मजेदार बता रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:- Bigg-boss-19 Reality Show, Bigg Boss -19 Promo Out, Bigg Boss-19 Promo,Bigg Boss Contestant Debate, Contentant Fight, Show’s 1st Eviction,Amaal Malik

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू