- Advertisement -

Chhath Puja 2025: इन 5 हिट गीतों के बिना अधूरा है छठ महापर्व, हर घाट पर गूंजती है इनकी धुन

छठ पूजा का पर्व भक्ति, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर छठी मैया की पूजा के साथ-साथ पारंपरिक गीतों का खास महत्व होता है। ये टॉप 5 गीत न केवल माहौल को भक्तिमय बनाते हैं।

6 Min Read

साल की तरह इस साल भी आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पूरे भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दीपावली के बाद आने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का प्रतीक है। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर, निर्जला व्रत रखकर और व्रत विधि से पूजन-अर्चन करती हैं। घाटों पर सुबह-शाम अर्घ्य देने के दृश्य भक्तिभाव से ओत-प्रोत रहते हैं। इस पावन पर्व को और अधिक भक्ति और भावनाओं से भरने के लिए पारंपरिक छठ गीतों का विशेष महत्व होता है। ये गीत न केवल माहौल को पवित्र बनाते हैं बल्कि आस्था की गहराई को भी दर्शाते हैं।आइए जानते हैं पाँच ऐसे मनमोहक छठ गीत जिनके बिना यह पर्व अधूरा है ।

- Advertisement -
Ad image

पहिले पहिले बाटी छठी बरतिया

जो लोग पहली बार छठ व्रत कर रहे हैं, उनके लिए यह गीत विशेष रूप से समर्पित है। पहिले पहिले बाटी छठी बरतिया का अर्थ है , हे छठी मैया, यह मेरा पहला व्रत है। इस गीत को शारदा सिन्हा ने अपनी भावपूर्ण आवाज में गाया है, जो हर श्रोता के दिल को छू लेता है। यह गीत छठ पूजा के पहले या दूसरे दिन गाया जा सकता है। इसमें एक नवव्रतिनी की मासूम प्रार्थना और श्रद्धा झलकती है, जो छठी मैया से आशीर्वाद की याचना करती है।

चल भउजी हाली हाली

भोजपुरी के मशहूर स्टार पवन सिंह हर साल छठ पूजा के लिए कई सुंदर गाने बनाते हैं। उन्हीं में से एक बहुत पॉपुलर गाना है ‘चल भउजी हाली हाली’।
यह गाना लोगों को बहुत पसंद आता है, क्योंकि इसमें भक्ति के साथ-साथ परिवार और प्यार की भावना भी दिखाई गई है। इस गाने को पवन सिंह, सोनू निगम और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। तीनों की मीठी आवाज़ ने इस गीत को और भी खास बना दिया है।
इसका वीडियो बहुत खूबसूरती से बनाया गया है, जिसमें छठ पूजा की तैयारी और लोगों की आस्था दिखाई गई है।गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और रवि पंडित ने इसका संगीत दिया है।
यह गाना हर साल छठ के मौके पर खूब बजाया जाता है। घाटों पर जब लोग अर्घ्य देने जाते हैं, तो चल भउजी हाली हाली की गूंज माहौल को भक्ति से भर देती है।

- Advertisement -
Ad image

छठ की महिमा – मैथिली ठाकुर

यदि आप भक्ति के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस करना चाहते हैं, तो मैथिली ठाकुर की आवाज़ में गाया गया ‘छठ की महिमा’ जरूर सुनें। यह गीत छठ व्रत के महत्व, उसकी पवित्रता और महिलाओं की निष्ठा को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। सुबह और शाम के अर्घ्य के समय यह गीत माहौल को आध्यात्मिक बना देता है। मैथिली ठाकुर का यह गीत श्रद्धा और भक्ति दोनों का संगम है और हर घाट पर गूंजता है।

खुश रखिह माई के

भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने इस साल अपने फैंस के लिए एक भावनात्मक भेंट दी है। उनका नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ भक्ति, इमोशन और मातृत्व की गहराई को एक साथ समेटे हुए है। इस गीत में शिल्पी राज एक बेटी के रूप में अपनी बीमार मां के लिए छठी मैया से प्रार्थना करती हैं। गीत में बेटी का मां के प्रति प्रेम, श्रद्धा और आभार इतने भावुक तरीके से झलकता है कि श्रोता की आंखें नम हो जाती हैं। वीडियो में मां-बेटी के पवित्र रिश्ते, संस्कार और समर्पण को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। शिल्पी राज की भावनात्मक गायकी इस गीत को हर उस बेटी की आवाज बना देती है जो अपनी मां की सेहत और खुशहाली के लिए छठी मैया से प्रार्थना करती है।

छठी मैया दे द ललनवा

छठी मैया दे द ललनवा एक पारंपरिक और बहुत लोकप्रिय छठ पूजा का भक्ति गीत है, जिसे मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है। यह गीत छठ पूजा के दौरान भक्तों के बीच विशेष रूप से गाया और सुना जाता है। इसमें एक मां की संतान प्राप्ति की सच्ची प्रार्थना झलकती है। गीत के बोलों में छठी मैया के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास दिखता है।

छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह आस्था और समर्पण का उत्सव है। जब घाटों पर ये गीत गूंजते हैं, तो पूरा वातावरण दिव्यता और भक्ति से भर उठता है। इस साल भी आप इन गीतों को सुनकर अपनी पूजा को और भी विशेष बना सकती हैं, क्योंकि इनकी मधुर धुनों में छठी मैया की कृपा और भक्तों का विश्वास समाया हुआ है।

Keywords: Chhath Puja Songs 2025, Chhath Geet List, Sharda Sinha Chhath Songs, Kalpana Patwari Bhakti Geet, Pawan Singh Chhath Song, Shilpi Raj Chhath Puja Song

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू