देश की राजधानी दिल्ली के पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में सुबह के वक्त अचानक आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई। मकान के जिस हिस्से में आग लगी थी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की एक दुकान थी, जिसमें सुबह के वक्त आग लगी और कुछ ही पलों में उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल विभाग के अनुसार, पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर 2 स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सुबह करीब 7 बजे मिली इस सूचना के बाद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
#UDPATE | As per Delhi Police six people have died in the fire incident. https://t.co/M5sIbrg1hy
— ANI (@ANI) March 18, 2026
घर में 18 लोग थे मौजूद
सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय घर के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की लपटों में घिर जाने के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही, फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
Keywords: Delhi Fire News, Delhi Building Fire, Palam House Fire, Palam Metro Fire, Fire Rescue Operation Delhi

