दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी के दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया। वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में लिया, जब वे प्रदर्शन के दौरान 24 अकबर रोड के बाहर बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें कुछ देर तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
AI समिट को लेकर बीजेपी में गहरा आक्रोश है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “AI समिट की घटना ने यह साबित कर दिया है कि राहुल गांधी ने अपनी सीमा पार कर दी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं। कांग्रेस यूथ के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि AI समिट किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश का कार्यक्रम था, जिसमें वैश्विक प्रतिनिधि शामिल हुए थे। ऐसे प्रदर्शन से वे क्या संदेश देना चाहते थे?
किरन रिजूजू ने कांग्रेस को लेकर कही ये बात
AI समिट में यूथ कांग्रेस नेताओं के विरोध पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का यह विरोध न केवल निंदनीय है, बल्कि यह देश के खिलाफ एक गंभीर अपराध है।” माफी मांगने के बजाय कई कांग्रेस नेता इसे सही ठहरा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। जब देश के हित की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कांग्रेस पार्टी की हताशा है, क्योंकि वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं और अब देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।
कांग्रेस यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट ने कही ये बात
आज यूथ कांग्रेस के साथियों ने AI समिट में पीएम मोदी के खिलाफ “कॉम्पराइज” के नारे लगाए और अपना रोष प्रकट किया। यह गुस्सा केवल यूथ कांग्रेस के साथियों का नहीं है, बल्कि हर उस युवा का है जो बेरोजगार है। वह इसलिए बेरोजगार है क्योंकि मोदी सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर कुछ ठोस कदम नहीं उठा रही है।
मोदी सरकार ने जिस तरह से अमेरिका के साथ ट्रेड डील की है, उससे हमारे किसानों और युवाओं को नुकसान हो रहा है और अमेरिका को फायदा हो रहा है। मोदी जी कॉम्पराइज कर रहे हैं। हो सकता है कि मोदी जी को Epstein Files का डर हो या वे अडानी को बचाना चाहते हों।
Keywords: BJP Protest Delhi Congress, Kiren Rijiju Reaction Congress, AI Summit Controversy BJP, Youth Congress Protest AI Summit

