Monalisa-Farman Marriage Case: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ा मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। NCST की जांच में सामने आया है कि वह नाबालिग है। महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान अस्पताल रिकॉर्ड की जांच में उसकी जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 पाई गई, जिससे साफ हुआ कि शादी के समय उसकी उम्र कानूनी सीमा से कम थी।
फर्जी दस्तावेज से शादी का रजिस्ट्रेशन, जांच तेज
जांच में यह भी पता चला है कि निकाह के समय लड़की की उम्र लगभग 16 साल 2 महीने थी। जानकारी के अनुसार, एक गलत जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर केरल के एक गांव में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। अब इस रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आ सके।
मामले में नए कनेक्शन और नेटवर्क की जांच तेज
इस मामले में अब एक और बड़ा पहलू सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कुछ संगठनों और राजनीतिक लिंक की भी जांच की जा रही है। आयोग के सामने केरल के कुछ नेताओं और संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या योजना हो सकती है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी और लड़की पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग वीआईपी होटलों में रह रहे थे, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
NCST ने केरल और एमपी DGP को दिल्ली तलब किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश के डीजीपी को दिल्ली बुलाया है और उनसे नियमित रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसमें मानव तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की भूमिका तो नहीं है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित लड़की को न्याय दिलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Keywords: Mahakumbh Viral Girl, Mahakumbh Viral Girl, Fake Marriage Certificate Case India

