लखनऊ के आशियाना में हुए कारोबारी मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे अक्षत को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। इस बीच, हत्या के बाद अक्षत और बेटी कृति का व्यवहार बेहद चौंकाने वाला रहा। खुलासा हुआ है कि दोनों ने पिता की हत्या के बाद शव के पास बैठकर नॉनवेज खाया, जबकि घर में लाश पड़ी थी और बाहर सब कुछ सामान्य चलता रहा।
पिता की हत्या के बाद भाई-बहन का सामान्य व्यवहार
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ओर जहां घर में पिता की हत्या हो चुकी थी, वहीं बेटी कृति अपनी परीक्षा में व्यस्त रही। बेटा अक्षत शव को छिपाने की योजना बना रहा था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को उलझाने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, वह आरी और नीला ड्रम खरीदने का भी प्लान कर रहा था। दोनों भाई-बहन अपनी चाची नम्रता से सामान्य तरीके से मिलते रहे, ताकि किसी को भी शक न हो और हत्याकांड की जानकारी बाहर न जाए।
बेटी कृति के व्यवहार पर रहे सवाल
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि बेटी कृति हत्या के समय कमरे में मौजूद थी और वारदात उसकी आंखों के सामने हुई। हालांकि, उसने 24 घंटे तक इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। करीब 40 मिनट तक चली पूछताछ के बाद उसके बयान दर्ज किए गए। अब जांच एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि क्या वह केवल भयभीत थी या फिर हत्या में उसकी भी कोई संदिग्ध भूमिका है।
पिता की सख्ती से नाराज था अक्षत, पड़ोसियों ने किया खुलासा
पड़ोसियों के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह ने अक्षत की बढ़ती गलत आदतों के कारण घर में सख्ती बढ़ा दी थी। वे अक्सर यह कहते थे कि बच्चों के लिए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बलिदान कर दी, और दूसरी शादी तक नहीं की। यही बात अक्षत को परेशान करती थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से यह भी पता लगाया कि घटना के दिन 20 फरवरी को अक्षत जानबूझकर काकोरी गया था और फोन को ऑन करके इस तरह से रखा कि उसकी आखिरी लोकेशन घर के बजाय काकोरी दिखे।
हत्याकांड में अक्षत और कृति की संदिग्ध भूमिका
आशियाना में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस अब आरोपी अक्षत और उसकी बहन कृति की भूमिका की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद दोनों भाई-बहन शव के पास बैठकर नॉनवेज खाते रहे। अक्षत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी और नीला ड्रम खरीदा, जबकि कृति स्कूल जाकर सामान्य जीवन का नाटक करती रही। जांच में यह भी सामने आया कि अक्षत ने जानबूझकर अपनी लोकेशन काकोरी दिखाकर पुलिस को गुमराह किया। पिता की सख्ती और दूसरी शादी की चर्चा से नाराज होकर उसने यह जघन्य अपराध किया, और अब कृति की संलिप्तता पर भी पुलिस गहरी नजर बनाए हुए है।
Keywords: Lucknow Murder Case, Aksat And Kriti Role, Judiciary Investigation, Lucknow Father’S Murder

