- Advertisement -

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बंदूक से किसे बनाया अपना निशाना? कहा- ‘नजर भी दुरुस्त, निशाना भी’

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार की राजनीति में हलचल मचाई। बंदूक के साथ उनकी तस्वीर और कैप्शन सियासी चर्चाओं का कारण बने हैं।

3 Min Read

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर किया है। वैसे यह तस्वीर देख के ऐसा लगता है कि वो एक गन से कई निशाने साध रही हैं। दरअसल तस्वीर में रोहिणी आचार्य ने अपने हाथ में एक गन लिए ली है। और पोस्ट में उन्होंने लिखा है, सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी…

- Advertisement -
Ad image

रोहिणी के इस फोटो से सियासी हलचल तेज हो गया है। कयास लगाया जा रहा है कि रोहिणी इस पोस्ट से लालू परिवार में पिछले कुछ समय से मची जो हलचल है, उसके जिम्मेदार जयचंदों पर निशाना साध रही है। वहीं कुछ लोग कह रहे है कि उन्होंने अपने भाई तेजस्वी पर निशाना साधा है। फ़िलहाल इसे लेकर कोई अधिकारी वक्तव्य सामने नहीं आया है। लेकिन इस पोस्ट ने बिहार में ठंडी के मौसम को फिर से गरमा दिया है।

चुनावी हार के बाद खुलकर सामने आया था रोहिणी का गुस्सा

वैसे ये पहली बार नहीं है जब रोहिणी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हों। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद उनका गुस्सा सबके सामने आया था। उस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आलोचकों को जमकर जवाब दिया। खासकर उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई, जो लालू यादव को किडनी दान देने के मुद्दे पर उंगलियां उठा रहे थे। रोहिणी ने साफ कहा था, अगर किसी को वाकई में लालू जी के नाम पर कुछ करना है, तो गरीबों को किडनी डोनेट करके दिखाएं।

- Advertisement -
Ad image

परिवार में चल रहा है काफी समय से मतभेद

चुनाव में हार के बाद रोहिणी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर राजनीति से दूरी बनाने और परिवार से अलग होने की बात कही थी। उसी दौरान उनके और तेजस्वी यादव के रिश्तों में तनाव की खबरें भी आईं, जबकि तेज प्रताप यादव का उन्होंने खुलकर साथ दिया था।

अब इस बंदूक वाली फोटो के बाद फिर से सवाल उठ रहे हैं, क्या रोहिणी सच में राजनीति से दूर हैं, या फिर ये उनकी वापसी का कोई इशारा है? एक बात तो तय है, रोहिणी आचार्य अब सिर्फ ‘नेताजी की बेटी’ नहीं रहीं। बिहार की राजनीति में उनके हर शब्द, हर तस्वीर को अब गंभीरता से लिया जाता है।

Keywords: Rohini Acharya, Lalu Prasad Yadav, Rashtriya Janta Dal, Tejashwi Yadav, Bihar Assembly Election

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू