- Advertisement -

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA का बड़ा फैसला; 3 मई को हुई थी परीक्षा

3 मई 2026 की NEET UG परीक्षा को पेपर लीक के बाद NTA ने रद्द कर दिया है। इस फैसले से छात्रों में चिंता और हड़कंप मच गया है। अब नई तारीख को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

3 Min Read

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पेपर लीक के मामले के बाद NTA ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी। अब दोबारा परीक्षा को लेकर जल्द नई जानकारी जारी की जा सकती है।

- Advertisement -
Ad image

जल्द जारी होंगी नई परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड

NTA ने कहा है कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के बाद मौजूदा परीक्षा को जारी रखना सही नहीं पाया गया। पारदर्शिता और छात्रों के भरोसे को बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। नई तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

जांच सीबीआई के हवाले, NTA देगा पूरा सहयोग

केंद्र सरकार ने मामले की गहन जांच के लिए यह केस CBI को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। एजेंसी ने यह भी माना कि दोबारा परीक्षा से छात्रों और अभिभावकों को असुविधा होगी, लेकिन यह कदम परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी है।

- Advertisement -
Ad image

पुराने रजिस्ट्रेशन और डेटा रहेंगे मान्य

NTA ने साफ किया है कि मई 2026 सत्र के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में भी मान्य रहेंगे। छात्रों को फिर से आवेदन करने या कोई अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी। साथ ही NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

पेपर लीक मामले में जयपुर से युवक हिरासत में

सूत्रों के अनुसार नीट पेपर लीक केस में जयपुर से मनीष नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा पेपर की छपाई जयपुर की एक प्रिंटिंग प्रेस में हुई थी, जहां से लीक की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

Keywords: NEET UG 2026 Exam Cancelled, NTA NEET Re-Exam Update, NEET Paper Leak CBI Investigation, Jaipur NEET Paper Leak Case

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू