नई सरकार के गठन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। AIADMK के भीतर चल रहा मतभेद अब खुलकर सामने आ गया है और पार्टी दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। इसी बीच AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय थलापति की TVK को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
AIADMK में गहराया विवाद, TVK को समर्थन का ऐलान
PTI के अनुसार, AIADMK के विधायक वेलुमणि और शनमुगम के नेतृत्व वाले एक धड़े ने मुख्यमंत्री विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) को समर्थन देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पार्टी के कुछ विधायक जल्द ही सरकार को समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, सीवी शनमुगम ने आरोप लगाया है कि पार्टी प्रमुख पलानीस्वामी DMK के साथ गठबंधन करना चाहते थे। इसी बीच विधायक वेलुमणि ने पार्टी की आपात महापरिषद बैठक बुलाने की मांग की है।
Chennai, Tamil Nadu: AIADMK leader CV Shanmugam says, "…We decided to extend our support to the TVK, which emerged victorious."
— ANI (@ANI) May 12, 2026
"We founded this party against DMK. For 53 years, our politics have been against the DMK. Given this history, a proposal suggesting that an AIADMK… pic.twitter.com/pNiCWcDyQI
शनमुगम का बड़ा बयान
AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने कहा कि वे जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और मानते हैं कि जनादेश विजय के पक्ष में है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय को बधाई देते हुए TVK सरकार को समर्थन देने की बात कही। शनमुगम ने कहा कि उनकी पार्टी का गठन DMK के विरोध में हुआ था और पिछले कई दशकों से यही उनकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि DMK से गठबंधन का प्रस्ताव आया था, लेकिन अधिकांश सदस्यों ने इसका विरोध किया क्योंकि इससे AIADMK की पहचान खत्म हो सकती थी।
तमिलनाडु चुनाव परिणाम और गठबंधन की स्थिति
सीवी शनमुगम ने कहा कि वर्तमान हालात को स्वीकार नहीं किया जा सकता और अब पार्टी का ध्यान संगठन को मजबूत करने पर होना चाहिए, इसलिए उन्होंने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है।
वहीं विधानसभा चुनाव में TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से कुछ सीटें पीछे रह गई। विजय ने दो सीटों से जीत हासिल की है, जिनमें से एक उन्हें खाली करनी होगी। इसके बाद TVK की सीटें 107 रह जाएंगी। सहयोगी दलों के साथ मिलकर गठबंधन की कुल संख्या 120 तक पहुंचती है। दूसरी ओर DMK को 59 सीटें, AIADMK को 47 सीटें और BJP को 1 सीट मिली है।
Keywords: Tamil Nadu Political Crisis AIADMK Split, TVK Support From AIADMK, Vijay Thalapathy Government Floor Test

