- Advertisement -

तरबूज से नहीं बल्कि चूहे मारने की जहर से हुई थी मुंबई में 4 लोगों की मौत, विसरा रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

मुंबई में तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट सामने आई है। जांच में तरबूज में जिंक फॉस्फाइड नाम का जहरीला केमिकल पाया गया है।

2 Min Read

मुंबई के पायधुनी इलाके में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। चारों की विसरा रिपोर्ट में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला पदार्थ पाया गया है, जो चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होता है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह केमिकल तरबूज में कैसे पहुंचा।

- Advertisement -
Ad image

विसरा रिपोर्ट में खुलासा

विसरा जांच में मृतकों के शरीर से लिए गए सैंपल का परीक्षण किया जाता है ताकि पता चल सके कि मौत जहरीले पदार्थ से हुई है या नहीं। इस मामले में जिन लोगों ने तरबूज खाया था, उनकी रिपोर्ट में जिंक फॉस्फाइड मिला है। इससे पहले FDA की शुरुआती जांच में खाने में कोई हानिकारक चीज नहीं पाई गई थी।

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 4 की मौत

यह मामला 26 अप्रैल को सामने आया था जब 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्नी नसरीन (35) और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के साथ पहले बिरयानी और फिर तरबूज खाया था। इसके बाद सभी की हालत अचानक बिगड़ गई और चारों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ADR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

घंटे-दर-घंटे बिगड़ती तबीयत

25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था। इसके बाद देर रात 1:00 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। रविवार सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 10:15 बजे छोटी बेटी की मौत हो गई। बाद में रविवार रात 10:30 बजे परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया ने भी दम तोड़ दिया।

Keywords: Watermelon Poisoning Mumbai Case, Zinc Phosphide Food Contamination, Viscera Report Toxic Substance Findings

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू