Wheel Of Fortune Promo: अक्षय कुमार को आपने अब तक एक्शन, कॉमेडी, देशभक्ति या फिर सामाजिक मुद्दों वाली फिल्मों में देखा होगा। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। अक्षय अब टीवी की दुनिया में भी एक नया रोल निभाने आ रहे हैं। जल्दी ही वो पॉपुलर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करते दिखेंगे। शो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, और सच कहें तो अक्षय की एनर्जी, जबरदस्त सेट और पैसों की बारिश ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। शो में सिर्फ मस्ती नहीं, बल्कि रोमांच और दिमाग लड़ाने का असली मजा भी मिलेगा।
पैसों की बारिश और दिमागी खेल का दिखेगा कॉम्बिनेशन
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ बाकी गेम शोज़ से थोड़ा हटकर है। यहां कंटेस्टेंट्स को एक बड़ा सा व्हील यानी किस्मत का चक्का घुमाने का मौका मिलेगा, जिस पर अलग-अलग इनामी रकम लिखी है। किस्मत ने साथ दिया तो चक्का बड़े इनाम पर भी रुक सकता है। लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू होता है, कंटेस्टेंट्स को एक पजल या पहेली हल करनी होगी। सही जवाब दिया तो इनाम उनका, वरना सारी मेहनत बेकार। यही रिस्क और थ्रिल शो को और मजेदार बना देता है।
Aksharon ke khel mein, jeet real khiladiyon ki 💪🏽
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 21, 2026
Aa raha hai Wheel Of Fortune, 27th January se, Mon-Fri raat 9 baje sirf @SonyTV aur @SonyLIV par. pic.twitter.com/omLf64vltO
रितेश-जेनेलिया की एंट्री से शो में चार चांद
शो के ट्रेलर में एक और चीज ने सबका ध्यान खींचा, बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की एंट्री। दोनों एक एपिसोड में गेस्ट बनकर आए हैं और उन्होंने भी अपनी किस्मत आजमाई। ट्रेलर में दिखता है कि रितेश का व्हील सीधा 1 करोड़ रुपये पर जाकर रुकता है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। अब वो रकम जीत पाते हैं या नहीं, ये तो शो देखने पर ही पता चलेगा। उनकी मौजूदगी ने शो की दिलचस्पी में और इजाफा कर दिया है।
कब और कहां देखें ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ 27 जनवरी से शुरू हो रहा है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर आएगा और साथ ही सोनी लिव ऐप पर भी देखा जा सकेगा। ट्रेलर देखकर ये साफ लगता है कि शो फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है, और प्राइम टाइम में अच्छी पकड़ बना सकता है। अक्षय की होस्टिंग, यूनिक गेम फॉर्मेट और बड़े इनाम, सब मिलकर इस शो को हिट बनाने का दम रखते हैं।
Keywords: Akshay Kumar New Reality Show, Wheel Of Fortune Promo, Sony LIV New Show, New Game Show India

