भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार के कारण यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर हमला कर चार गोलियां मारीं। बाद में उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया गया।
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- सुनियोजित साजिश के तहत हुई हत्या
सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने दावा किया कि चंद्रनाथ की हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह उनके सहयोगी थे और उन्होंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। अधिकारी ने इसे संभावित साजिश बताया और कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रनाथ पर चार गोलियां चलाई गई थीं, जिससे यह मामला सुनियोजित हत्या प्रतीत होता है।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: The mortal remains of Chandranath Rath, PA of BJP leader Suvendu Adhikari, were brought from the hospital in Madhyamgram to his residence.
— ANI (@ANI) May 7, 2026
He says, "No matter how much we condemn the way this murder was carried out, it is not enough. He… pic.twitter.com/rNusFawpG9
वायुसेना से राजनीति तक का सफर, दो दशक पुराना जुड़ाव
उत्तर 24 परगना में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे और बाद में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी बन गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चंद्रनाथ और शुभेंदु का रिश्ता दो दशक से अधिक पुराना था। वे उनके भरोसेमंद साथियों में शामिल थे और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर के रहने वाले चंद्रनाथ की पहचान एक समर्पित और अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रही है।
ड्राइवर की हालत गंभीर, ICU में चल रहा इलाज
इस हमले में सुवेंदु अधिकारी के कार चालक बुद्धदेव बेरा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्हें गोलियां लगी हैं और अब तक दो सर्जरी की जा चुकी हैं। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी हालत को स्थिर करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Keywords: Chandranath Rath Murder Case, Suvendu Adhikari PA Killing, West Bengal Political Violence

