असम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित हुए, जिसमें एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 12 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें सरमा फिर से मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं।
भारी बहुमत के बाद NDA सरकार गठन की तैयारी तेज
असम में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। 126 सीटों वाली विधानसभा में गठबंधन को 102 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला है। राज्य में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए गए।
नई सरकार गठन से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का सामूहिक इस्तीफा
असम चुनाव 2026 के नतीजों की औपचारिक अधिसूचना के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ पूरे मंत्रिमंडल ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कदम सत्ता हस्तांतरण को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
Shri @JPNadda ji and Shri @NayabSainiBJP ji will preside over the BJP Legislature Party meeting to elect the BJP Legislature Party leader followed by the meeting of NDA.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 6, 2026
The oath taking of new Assam Govt will take place after May 11th.#AssamNDA3 pic.twitter.com/Y0L5ZUMRjI
11 मई के बाद शपथ ग्रहण, PM मोदी को भी किया गया आमंत्रित
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का अनुरोध किया है। लोक भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में सरमा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद आयोजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नए मुख्यमंत्री का चयन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान किया जाएगा।
Keywords: Assam Assembly Election Results, Himanta Biswa Sarma Resignation, NDA Government Formation Assam

