टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, विजय लोकभवन पहुंचे और औपचारिक रूप से सरकार गठन का प्रस्ताव रखा। बताया जा रहा है कि वह कल सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसे शुभ मुहूर्त माना गया है। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसकी क्षमता लगभग 5000 लोगों की है। यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर होगा, जिसमें आम जनता भी शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी।
शपथ समारोह के लिए स्टेडियम में तेज़ी से चल रही तैयारियां
स्टेडियम प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां पूरी कर कल सुबह 6 बजे तक मैदान सौंप दिया जाए। जानकारी के मुताबिक, विजय शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह 10 बजे तक नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे। राज्यपाल द्वारा तय समय अनुसार वे सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Chennai: TVK chief Vijay meets Tamil Nadu Governor Rajendra Arlekar at the Lok Bhavan and stakes claim to form the Government in the State.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
(Video: Lok Bhavan, Tamil Nadu) pic.twitter.com/wCwfKQDhzM
बहुमत के लिए टीवीके को अन्य दलों के समर्थन की तलाश
तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का बहुमत जरूरी है, जबकि टीवीके के पास फिलहाल 108 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें विजय की हैं, जिन्हें छोड़ने के बाद पार्टी के पास 107 विधायक बचते हैं, ऐसे में बहुमत के लिए और समर्थन की जरूरत है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विजय ने सरकार गठन के लिए उनसे समर्थन मांगा था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस पर जानकारी दी थी, जिसके बाद राज्य इकाई की वर्चुअल बैठक हुई और समर्थन देने पर सहमति बनी।
तमिलनाडु में कांग्रेस के 5 विधायक हैं और बताया जा रहा है कि पार्टी ने सरकार में 2 मंत्री पद की मांग रखी है। हालांकि अभी भी टीवीके को बहुमत के लिए अन्य दलों के समर्थन की जरूरत है। चर्चा है कि PMK के 4 और AMMK के 1 विधायक भी समर्थन दे सकते हैं, लेकिन दोनों दलों ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
शपथ समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना
विजय गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यह समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। बुधवार को विजय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बातचीत कर उन्हें शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Keywords: Tamil Nadu TVK Government Formation, Vijay Chief Minister Oath Ceremony, Tamil Nadu Political Alliance Support TVK

