- Advertisement -

दिल्ली में नई पारी खेलने को तैयार नितीश कुमार, राजयसभा सांसद पद की ली शपथ

2005 से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब लंबे समय बाद केंद्र की राजनीति में लौट आए हैं। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, जिसे राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

2 Min Read

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर केंद्र की राजनीति में कदम रखा है। उनके इस फैसले के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है। वहीं बीजेपी भी अपने नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन में जुटी है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन के कयास और मजबूत हो गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

नए सीएम पर जल्द फैसला संभव

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके पीएम मोदी से मुलाकात की भी चर्चा है, जिसमें उनके साथ कुछ करीबी नेता मौजूद रह सकते हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल तक नए सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारी की जा सकती है।

दो दशक बाद बदलेगा सत्ता का चेहरा

बिहार की राजनीति में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद यह साफ हो गया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन तय है। करीब दो दशकों तक मुख्यमंत्री रहने के बाद अब वे केंद्र की राजनीति की ओर रुख कर चुके हैं, जिससे राज्य की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली में नीतीश का नया संकेत, सियासत में हलचल तेज

दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बिहार में काम करने के बाद अब वे दिल्ली में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके इस बयान से नेतृत्व में बदलाव की अटकलें और मजबूत हो गई हैं। वहीं, बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल नीतीश के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट हैं।

Keywords: Bihar Political Crisis, Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar CM Change, NDA Government Bihar

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू