- Advertisement -

UP ATS: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के 4 आतंकवादियों को धर दबोचा, ‘गजवा ए हिंद’ के लिए राज्य में रच रहे थे खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश एटीएस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तान हैंडलरों से जुड़े थे और देश में 'गजवा ए हिंद' लागू करने के लिए आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश

2 Min Read

UP ATS: उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी आतंकवादी साजिश का खुलासा किया है। एटीएस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो भारत में ‘गजवा ए हिंद’ लागू करने के लिए आगजनी और दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। जानकारी के अनुसार, ये अपराधी देश के विभिन्न इलाकों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग लगाकर आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े थे आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, ये आरोपी अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़े थे। छोटे-छोटे आगजनी के वीडियो पाकिस्तान भेजे जाते और फिर QR कोड के जरिए वहां से पैसे मंगाए जाते थे। पूरा नेटवर्क पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहा था।

यूपी एटीएस ने 4 आतंकवादी को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस ने गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया। यह ग्रुप पाकिस्तान हैंडलर्स और अफगानिस्तान से जुड़े था और देश में डर फैलाने की साजिश रच रहा था। आरोपी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए ओसामा बिन लादेन, फतुल्लाह गोरी, कश्मीर मुजाहिदीन और गजवा ए हिंद से जुड़े और धर्म के आधार पर वाहन जलाकर आतंक फैलाते थे। साकिब के गांव का अरबाब भी इसमें शामिल था और आरोपियों ने प्रतिष्ठित संस्थानों की लोकेशन भी पाकिस्तानी हैंडलरों को भेजी।

- Advertisement -
Ad image

सरकारी संस्थानों की रेकी का खुलासा

यूपी एटीएस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, 24 पंपलेट और आधार कार्ड जब्त किए। आरोपियों ने पैसों के लालच में कई प्रतिष्ठित संस्थानों और वाहनों की रेकी की थी। लखनऊ, अलीगढ़ और गाजियाबाद के सरकारी संस्थानों और वाहनों के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए। गिरोह का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया, और यूपी एटीएस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Keywords: UP ATS Terrorism Bust, Gajwa-E-Hind Plot India, Pakistan-Linked Terror Network, Uttar Pradesh Terror Arrests

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू