तेलंगाना से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने रिश्तों को शर्मशार कर दिया है। तेलंगाना के हनमकोंडा में गर्भवती पत्नी और दो बेटियों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। शुरुआत में पति ने इसे हादसा बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने ही अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की थी। पति अपने बेटे न होने से नाराज था और इसी वजह से उसने गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों को स्विमिंग पूल में फेंककर उनकी जान ले ली।
हत्या की साजिश का पर्दाफाश
तेलंगाना पुलिस की जांच में सामने आया कि अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। वह अपने परिवार को पुन्नोल गांव के पास स्विमिंग पूल लेकर गया और शुरू में इसे ‘हादसा’ बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि घटना से पहले उस जगह के CCTV बंद कर दिए गए थे और आरोपी अजहरुद्दीन के बयान भी बार-बार बदल रहे थे। आपको बता दें, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं।
बेटा न होने पर पति ने रची हत्या की साजिश
अजहरुद्दीन और फरहत का प्रेम विवाह हुआ था और उनकी दो बेटियां थीं , 8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा। फरहत तीसरी बार गर्भवती हुई, लेकिन अजहरुद्दीन को पता चला कि इस बार भी बेटी होने वाली है। उसने पत्नी पर गर्भपात (Abortion) कराने का दबाव बनाया। फरहत के इनकार करने पर अजहरुद्दीन ने अपने डरावने इरादे को अंजाम दिया और हत्या की साजिश रची। इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर से हमारे समाज में बेटा-बेटी के बीच हो रहे भेदभाव को उजागर किया।
Keywords: Telangana Triple Murder, Husband Kills Pregnant Wife And Daughters, Child Gender Discrimination India

