महाराष्ट्र के डिंडोरी के शिवाजी नगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। दरअसल, बीती रात एक कार पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। इस मामले में डिंडोरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे को लेकर डिंडोरी सिविल अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर अश्विनी पवार ने बताया, “यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। परिवार के लोग ऑल्टो कार से एक इवेंट में जा रहे थे। इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई है।”
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, जिसमें दो क्रेन और तैराकों की मदद से कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
#WATCH | Nashik, Maharashtra: A car fell into a water-filled well in Shivaji Nagar, Dindori, last night, killing nine members of the same family. They were returning home after attending an event when the driver lost control and the car plunged into the well. Dindori police have… pic.twitter.com/mdHK6Tmftx
— ANI (@ANI) April 4, 2026
अधिकारियों के अनुसार, सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के दरगुडे परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में सुनील दत्तु दरगुडे (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चे शामिल हैं। बच्चों में सात से चौदह वर्ष की उम्र की पांच लड़कियां और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है।
Keywords: Maharashtra Dindori Accident, Car Fell Into Well Dindori, 9 Family Members Dead Maharashtra, Dindori Shivaji Nagar Accident, Nashik W

