ATF यानी जेट फ्यूल की कीमतों पर तेल कंपनियों ने अपना फैसला बदल दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की सरकारी तेल कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बातचीत के बाद घरेलू एयरलाइंस के लिए केवल 25% यानी करीब 15 रुपये प्रति लीटर की सीमित और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए साफ किया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को पूरी बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी, जैसा वे अन्य देशों में करती हैं।
नए ATF रेट जारी, 1 अप्रैल से लागू
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले घोषित कीमतें वापस लेकर एटीएफ के नए रेट जारी कर दिए हैं। नई कीमतों के तहत दिल्ली में ₹1,04,927, कोलकाता में ₹1,09,450, मुंबई में ₹98,247 और चेन्नई में ₹1,09,873 प्रति किलोलीटर तय किए गए हैं। ये सभी दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं।
2001 से ATF पर सरकारी नियंत्रण खत्म
मंत्रालय के अनुसार, भारत में 2001 से एटीएफ की कीमतें पूरी तरह बाजार आधारित हैं और अंतरराष्ट्रीय फॉर्मूले के अनुसार हर महीने तय होती हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते 1 अप्रैल को घरेलू बाजार में कीमतों में 100% से ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी।
ATF prices in India were deregulated in 2001 and are revised on monthly basis based on a formula of international benchmarks. Due to the closure of Strait of Hormuz and extraordinary situation in global energy markets, price of ATF for domestic markets was expected to increase by…
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 1, 2026
हस्तक्षेप से यात्रियों और एयरलाइंस को राहत
मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के समय पर दखल के लिए धन्यवाद जताया है। इस फैसले से अचानक बढ़े हवाई किरायों पर लगाम लगेगी, एयरलाइंस की लागत कम होगी और एविएशन सेक्टर को स्थिरता मिलेगी। साथ ही, यह कदम कार्गो और लॉजिस्टिक्स सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में भी मददगार साबित होगा।
प्रीमियम पेट्रोल पर ही बढ़े दाम
मंत्रालय ने साफ किया है कि हाल की ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल जैसे XP95, Power95 और Speed पर लागू है। ये हाई-ऑक्टेन फ्यूल हैं, जिनकी कीमतें हर 15 दिन में अपडेट होती हैं और कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी बहुत कम होती है। आम पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि वैश्विक स्तर पर ईंधन के दाम में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Keywords: ATF Price Cut India, Jet Fuel Price India, Aviation Fuel Rates India, Petrol Price Update

