- Advertisement -

शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध पड़ा भारी, धारदार हथियार से हमला कर युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

जिले के भोपा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

2 Min Read

मुजफ्फरनगर: जिले के भोपा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शाहदरा बांगर गांव निवासी अक्षय का गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध बताया जा रहा है। इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। इसी बीच, कुछ समय पहले उस महिला ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी और गहरी हो गई।

- Advertisement -
Ad image

खेत से लौटते वक्त हुई हत्या

सोमवार रात अक्षय अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के मनोज कुमार, उसके बेटे युवांक और भतीजे वरध ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने पहले धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जब अक्षय जान बचाकर भागने लगा, तो आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर अहम सबूत जुटाए। इसके बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीमें गठित कर दी हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

मृतक के परिजनों के अनुसार, अक्षय का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से महिला के परिजन अक्षय को ही जिम्मेदार मानते हुए उससे रंजिश रखने लगे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Keywords: Muzaffarnagar Murder Case, Akshay Murder, Love Affair Killing, Married Woman Relationship Dispute, Sharp Weapon Attack

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू