अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद कर लिया गया है। यह पुष्टि रविवार को सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की। साकेत, जो कर्नाटका के तुमकुरु जिले के निवासी थे, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार कैलिफोर्निया के टिल्डन रीजनल पार्क के पास एक झील के किनारे देखा गया था।
भारतीय दूतावास ने साकेत के शव की पुष्टि की
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि स्थानीय पुलिस ने साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद कर लिया है। दूतावास ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही, उन्होंने पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। कांसुलर अधिकारी परिवार से संपर्क में हैं और आवश्यक औपचारिकताओं में मदद कर रहे हैं।
Consulate General of India in San Francisco is deeply concerned about the disappearance of Saketh Sreenivasaiah, an Indian post-graduate student of UC Berkeley, hailing from the State of Karnataka. The Consulate is in touch with the family and also is in contact with the…
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
साकेत के परिवार ने मांगी थी मदद
साकेत के पिता ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 9 फरवरी को बेटे से बात की थी। जब वह लापता हो गया, तो परिवार ने उसके दोस्तों और रूममेट्स से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद, परिवार ने बर्कले पुलिस से शिकायत की और 13 फरवरी को कर्नाटक सरकार से मदद की अपील की। कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप कर हर संभव सहायता का अनुरोध किया।
आईआईटी मद्रास से बीटेक और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मास्टर की पढ़ाई
साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम में मास्टर ऑफ साइंस कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की थी।
Keywords: Saket Srinivasaiah Missing, Indian Student Found Dead USA, University Of California Berkeley Student, IIT Madras Chemical Engineering

