India LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर एशियाई देशों पर साफ दिख रहा है, जहां तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत में भी एलपीजी की कमी महसूस की जा रही है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ‘पाइक्सिस पायनियर’ नाम का जहाज रविवार (22 मार्च) को बड़ी मात्रा में एलपीजी लेकर देश पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर आने वाले दिनों में और भी गैस की खेप पहुंचने वाली है। बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 72,700 टन एलपीजी भारत पहुंचेगी, जिससे सप्लाई की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
पहली खेप पहुंची, जल्द और LPG आने की उम्मीद
रविवार को LPG की सप्लाई की शुरुआत हो गई, जब एक बड़ा टैंकर भारत पहुंचा। इस जहाज में 16,714 टन गैस मौजूद है। ‘पाइक्सिस पायनियर’ नाम का यह टैंकर सिंगापुर के झंडे के साथ आया है और इसका कुल वजन 47,236 टन बताया जा रहा है। यह 14 फरवरी को नीदरलैंड के पोर्ट से रवाना हुआ था और अब एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए गैस उतारेगा। unloading के बाद यह जहाज सोमवार सुबह वापस लौट जाएगा।
विदेशों से लगातार बढ़ रही LPG सप्लाई
गैस की कमी को दूर करने के लिए अलग-अलग जगहों से LPG मंगाई जा रही है। 25 मार्च को ‘अपोलो ओसिएन’ नाम का टैंकर पोर्ट पर पहुंचेगा, जिसमें 26,687 टन गैस होगी। यह खेप इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम के लिए उतारी जाएगी। वियतनाम का झंडा लिए यह जहाज वाडिनार बंदरगाह से रवाना होगा। इससे पहले ‘शिवालिक’ टैंकर को मंगलुरु आना था, लेकिन उसने अपना LPG माल वाडिनार में ही दूसरे जहाज को ट्रांसफर कर दिया।
अमेरिका से आएगी बड़ी LPG खेप
गैस सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए 29 मार्च को एक और टैंकर अमेरिका से करीब 30,000 टन LPG लेकर पहुंचने वाला है। यह खेप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए होगी। मंगलुरु स्थित HPCL प्लांट से इस गैस को बॉटलिंग यूनिट्स तक भेजा जाएगा और पाइपलाइन के जरिए बेंगलुरु सहित कई शहरों में सप्लाई की जाएगी। लगातार आ रही इन खेपों से जल्द ही गैस की कमी दूर होने की उम्मीद है।
Keywords: India LPG Crisis, New Mangalore Port LPG Supply, LPG Tanker India News, LPG Shortage India Update

