- Advertisement -

‘वन टू चा चा चा’ का ट्रेलर रिलीज, आशुतोष राणा दूल्हा बनने के लिए हैं परेशान, देखें एक्शन, कॉमेडी और गाली का तड़का!

हिंदी सिनेमा के गंभीर किरदारों से मशहूर आशुतोष राणा अब एक सनकी 'चाचा' बनकर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म 'वन टू चा चा चा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

4 Min Read

One Two Cha Cha Chaa Trailer: आशुतोष राणा की फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ का ट्रेलर रीलिज हो गया है। नेगेटिव रोले करने के बाद अब आशुतोष सीधा एक सनकी चाचा के किरदार में नजर आने वाले है। आपको बता दें, यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कई एक्टर्स अपने-अपने किरदार में लोगो का मनोरंजन करते नजर आएंगे। ट्रेलर में देख कर ही पता चलता है कि यह फिल्म प्यार, हंसी, ठग और पागलपन का पूरा पैकेज है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है।

- Advertisement -
Ad image

देखें ट्रेलर-

ट्रेलर की शुरुआत में दीखता है की पुलिस नाकाबंदी देख सब दर जाते है और बैग को छुपाने की बात करते है और साथ ही चाचा से चुप रहने को कहते है। फिर यहां आशुतोष राणा का सनकी किरदार नजर आता है जब पुलिस अफसर गाड़ी में बैठे लोगो से परमिशन लेटर मांगते है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण ये लेटर चाचा निगल चुके होते है। इसके बाद सीन कट होता और एक शादी वाली जगह पहुंचता है। इसमें आशुतोष राणा दूल्हा बनने की डिमांड करते है लेकिन इनके बाते सुन लड़की वाले नाराज नजर आते है और फिर चाचा दूल्हा बनने के लिए बेताब हो जाते है। इस फिल्म में आपको प्यार, एक्शन, पागलपन और गाली सभी का मिक्स कॉम्बिनेशन देखने मिलेगा।

आशुतोष राणा है बेहद एक्ससाइटेड

हिंदी फिल्मों में आशुतोष राणा का नाम सुनते ही सामने सख्त और डरावने किरदारों की तस्वीर आ जाती है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी वही छवि तोड़ दी है। उनकी आने वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ के ट्रेलर ने साफ दिखा दिया, अब राणा कॉमेडी का मैदान संभालने को तैयार हैं। पहली झलक में ही उनके ‘चाचा’ का किरदार सामने आता है, एकदम अजीब, थोड़ा सनकी, और पूरी कहानी का असली केंद्र। खुद आशुतोष राणा भी मानते हैं कि ये रोल उनके लिए बिल्कुल नया है और इसे निभाते हुए उन्हें अपनी सीमाओं से बाहर जाने का मौका मिला।

- Advertisement -
Ad image

क्या है फिल्म की कहानी?

‘वन टू चा चा चा’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मजेदार सिचुएशनल कॉमेडी है, जिसमें अजीबोगरीब किरदार और देसी फ्लेवर हैं। यह फिल्म भारत की विविध संस्कृति को छूती है। फिल्म की मुख्य भूमिका में नायरा बनर्जी हैं, जो तेज-तर्रार, प्यारी और अनप्रेडिक्टेबल महिला का किरदार निभा रही हैं। उनका किरदार ऐसा है जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता है और बिना किसी झिझक के बात करता है। उनका बिहारी लहजा फिल्म के हास्य को और मजेदार बनाता है। इस किरदार की भावनाएं और कॉमिक रिएक्शन हर दर्शक से जुड़ने वाले हैं, चाहे वो मेट्रो शहर में हो या छोटे कस्बे में। फिल्म की कॉमेडी सभी के लिए रिलेटेबल और मजेदार है।

फिल्म की रिलीज डेट

‘वन टू चा चा चा’ को Pellucidar Production Pvt Ltd ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्शन संभाला है अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर ने। फिल्म में आशुतोष राणा के साथ अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, हर्ष मयार, ललित प्रभाकर, अनंत वी जोशी, अशोक पाठक और नायरा एम बनर्जी जैसे धांसू कलाकार भी नजर आने वाले हैं। हर एक का रोल दमदार है, जिससे कहानी और मजेदार हो गई है। ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Keywords: Ashutosh Rana, One Two Cha Cha Chaa, Bollywood Comedy Film, Comedy Movie 2026, Movie Trailer Release

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू