T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मांग को सीधे तौर पर नकार दिया है। बांग्लादेश चाहता था कि उसके ग्रुप स्टेज के मैच भारत की बजाय श्रीलंका में हों, लेकिन ICC ने इस मांग को अव्यावहारिक मानकर अनौपचारिक रूप से ठुकरा दिया। ICC के अफसरों का कहना है, टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे वक्त पर वेन्यू बदलना मुमकिन ही नहीं है। भारत और श्रीलंका दोनों सह-मेजबानों के यहां मैचों का शेड्यूल, ब्रॉडकास्टिंग, सुरक्षा और टीमों की लॉजिस्टिक्स पहले से तय हो चुकी है।
मैच नहीं खेले तो हो सकता है नुकसान
ICC ने बांग्लादेश को ये भी साफ कर दिया है कि अगर टीम तय शेड्यूल के मुताबिक भारत में मैच खेलने से इनकार करती है, तो उसे इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। सूत्र बताते हैं कि अगर बांग्लादेश मैच नहीं खेलता, तो न सिर्फ अंक कटेंगे, बल्कि मुकाबले फॉरफिट भी माने जा सकते हैं। ICC को लगता है कि किसी एक टीम के लिए नियमों में छूट देना बाकी टीमों के लिए गलत मिसाल बन जाएगा। इसी वजह से ICC पूरे मामले को ‘खेल से बाहर का दबाव’ मान रहा है और टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर ही फोकस कर रहा है।
🚨 ICC says no change in venues for Bangladesh's T20 World Cup games as of now
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 7, 2026
ICC received no tangible or actionable inputs on any security threat to the Bangladesh team
Final decision expected before January 10 but no immediate signs of ICC revising its stance pic.twitter.com/Xkb1FXEIF2
मुस्ताफिजुर रहमान विवाद से शुरू हुआ मामला
असल बवाल तो तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से रिलीज कर दिया गया। बताया गया कि ये फैसला बीसीसीआई के कहने पर हुआ। जैसे ही ये खबर आई, बांग्लादेश में सोशल मीडिया से लेकर सियासी हलकों तक लोग भड़क गए। फैसले की जमकर आलोचना हुई और इसे बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ भेदभाव बताया गया। इसी माहौल में बांग्लादेश ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए।
#WATCH | Guwahati | BCCI secretary Devajit Saikia says, "Due to the recent developments that are going on all across, BCCI has instructed the franchise KKR to release one of their players, Mustafizur Rahman of Bangladesh, from their squad and BCCI has also said that if they ask… pic.twitter.com/53oxuRcmZp
— ANI (@ANI) January 3, 2026
सुरक्षा को लेकर BCB का ICC को पत्र
मुस्ताफिजुर के मामले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को ऑफिसियल लेटर लिखी। इसमें उन्होंने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंता जताई और मांग की कि भारत में होने वाले मैच श्रीलंका में कराए जाएं। मगर ICC को ये दलील जमी नहीं। उनका कहना है, भारत पहले भी बड़े टूर्नामेंट बढ़िया तरीके से करा चुका है, सुरक्षा के पूरे इंतजाम होते हैं। सिर्फ आशंका के आधार पर शेड्यूल में बदलाव नहीं किया जा सकता।
#BREAKING: Yunus Interim Government of Bangladesh has issued notification banning all broadcasts and telecasts of the Indian Premier League (IPL) be in Bangladesh after KKR/IPL decision to drop Bangladeshi cricketer Mustafizur Rahman from the Kolkata Knight Riders squad. pic.twitter.com/3uTkhgy2dh
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) January 5, 2026
बांग्लादेश में IPL पर बैन
मामला यहीं नहीं रुका। मुस्ताफिजुर को KKR से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकाल के लिए बैन लगा दिया। अब किसी भी टीवी चैनल या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL का कोई कंटेंट नहीं दिखेगा। अफसरों ने इसे ‘जनहित में लिया गया फैसला’ बताया है। इससे IPL को बांग्लादेश जैसे बड़े बाजार में व्यूअरशिप और कमाई का नुकसान हो सकता है।
सबकी नजर ICC के फैसले पर
फिलहाल ICC अपने फैसले पर टिका है, टूर्नामेंट शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। अगले कुछ दिनों में बांग्लादेश सरकार, BCB और ICC के बीच बातचीत हो सकती है, लेकिन वक्त कम है, इसलिए किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं दिखते। ये मामला फिर दिखाता है कि क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं रहा, इसमें राजनीति, जनभावना और अंतरराष्ट्रीय रिश्ते भी गहराई से घुल चुके हैं। अब सब देख रहे हैं, क्या बांग्लादेश ICC के नियम मानकर मैदान में उतरता है या फिर ये विवाद वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले और बढ़ता है।
Keywords: ICC T20 World Cup 2026, Bangladesh Cricket Board, India Sri Lanka Co-Hosts, Mustafizur Rahman, IPL Ban Bangladesh, BCCI ICC Dispute

