डिजिटल दुनिया में जहां आनंद है, वहीं इसके नुकसान भी सामने आने लगे हैं। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और Grok के जरिए लड़कियों और महिलाओं की अभद्र फोटो बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बताया कि कैसे महिलाओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। अपने पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि X पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए महिलाओं की तस्वीरों को आपत्तिजनक प्रॉम्प्ट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
महिलाओं की गरिमा को किया जा रहा है तार-तार
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पत्र में लिखा कि कुछ लोग महिलाओं की तस्वीरों को लेकर उन्हें Grok और AI के माध्यम से एडिट करते हैं, जिसमें उनके कपड़े छोटा कर दिए जाते हैं। यह किसी भी महिला की गरिमा को तार-तार करने वाला और एक घिनौना अपराध है। उन्होंने सवाल उठाया कि डिजिटल सुरक्षा इतनी कमजोर कैसे हो सकती है और इस पर तुरंत लगाम लगाई जानी चाहिए।
Rajya Sabha MP Priyanka Chaturvedi wrote a letter to Union Minister for Electronics & Information Technology (MeitY) Ashwini Vaishnaw.
— ANI (@ANI) January 2, 2026
"I wanted to bring to your urgent attention and urgent intervention on a new trend that has emerged on social media, especially on X, by… pic.twitter.com/fOE4hZm4QS
टेक कंपनियों की जवाबदेही तय हो
प्रियंका ने यह भी लिखा कि ऐसी घटनाएं अन्य बड़ी टेक कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर भी हो रही हैं, जहां फिलहाल कोई प्रभावी निगरानी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे राष्ट्रीय प्राथमिकता के तौर पर लेना जरूरी है, ताकि महिलाएं इन खुले अपराधों की शिकार न बनें और उन्हें दबाया या सोशल मीडिया से बाहर न किया जा सके। प्रियंका ने उम्मीद जताई कि MeitY इस मुद्दे को बड़ी टेक कंपनियों के साथ मिलकर गंभीरता से उठाएगा।
Keywords: Priyanka Chaturvedi, AI Misuse, Grok AI Controversy, Women Safety Online, Ashwini Vaishnaw

